फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2109: Bjp leader KS ESHWARAPPA says if muslim want ticket first trust on us

कर्नाटक में बोले भाजपा नेता- मुसलमान हमपर भरोसा नहीं करते, इसलिए नहीं देंगे टिकट

Tue, 02 Apr 2019 01:48 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 02 Apr 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2109: Bjp leader KS ESHWARAPPA says  if muslim want ticket first trust on us
केएस ईश्वरप्पा - फोटो : ANI

लोकसभा चुनाव के लिए देश भर में चुनाव प्रचार अभियान जोरो पर है। इसी बीच कर्नाटक के बरिष्ठ भाजपा नेता केएस ईश्वरप्पा ने विवादित बयान दिया है। ईश्वरप्पा ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा मुस्लिमों को टिकट इसलिए नहीं देती है, क्योंकि वो हम पर विश्वास नहींं करते हैं।

विज्ञापन


ईश्वरप्पा ने ये बात कोप्पल में कुरबा और अलपसंख्यकों को संबोधित करते हुए कही। वहीं, कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने आपको केवल वोट बैंक के रुप में इस्तेमाल किया हैे और आपको टिकट भी नहीं दिया है। मुसलामान हम पर भरोसा नहीं करते,इसलिए हम आपको टिकट नहीं देते है। आप हम पर भरोसा कीजिए हम आपको टिकट और बाकी की चीजें भी देंगे।
विज्ञापन


केएस ईश्वरप्पा कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। जगदीश शेट्टी के नेतृत्व वाली कार्नाटक की बीजेपी सरकार में 2012 से 2013 तक उप मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 70 वर्षीय ईश्वरप्पा कुरबा समुदाय से आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी वह विवादित बयान दे चुके हैं। जब कर्नाटक में राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या पर उन्होने कहा था कि  22 आरएसएस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं की हत्या करने वाले वो मुसलमान हैं, जो कांग्रेस के साथ जुड़े हैं। जबकि, उनकी पार्टी(भाजपा) के साथ जुड़े मुसलमान अच्छे हैं। 


कर्नाटक में 14 लोसभा सीटों पर 18 अप्रैल को बाकी की 14 सीटों पर 23 अप्रेल को मतदान होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed