फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2024 Updates Amit Shah to discuss poll strategy with BJP leaders DMK announces War Room

लोकसभा का रण: कर्नाटक भाजपा नेताओं को जीत का मंत्र देंगे अमित शाह; तमिलनाडु में डीएमके ने वॉर रूम का किया एलान

Sun, 11 Feb 2024 02:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 11 Feb 2024 02:23 PM IST
सार

मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बीवाई वीजेंद्र ने कहा कि राज्य में भाजपा और जेडीएस एक साथ चुनाव लड़ने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा और जेडीएस ने गठबंधन बनाया है। दोनों पार्टियों ने कर्नाटक में आगामी आम चुनाव एक साथ लड़ने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Updates Amit Shah to discuss poll strategy with BJP leaders DMK announces War Room
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को कर्नाटक में पार्टी नेताओं के साथ अपनी बैठकों के दौरान आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा की रणनीति तैयार कर सकते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीवाई वीजेंद्र ने इसकी जानकारी दी है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बैठक में गठबंधन पार्टी जेडीएस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर भी चर्चा हो सकती है। अमित शाह आज कर्नाटक पहुंचे हैं। बैठक में मैसूरु, मांड्या, हासन और चामराजनगर लोकसभा क्षेत्रों के 120 नेता शामिल होंगे। इसके अलावा वह प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के साथ भी बैठक करेंगे, जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीती पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन


भाजपा और जेडीएस एक साथ लड़ेगी चुनाव
मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में भाजपा और जेडीएस एक साथ चुनाव लड़ने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा और जेडीएस ने गठबंधन बनाया है। दोनों पार्टियों ने कर्नाटक में आगामी आम चुनाव एक साथ लड़ने का फैसला किया है। सीट बंटवारे को लेकर भी दोनों पार्टियों के बीच बातचीत जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु में डीएमके का वॉर रूम
इसी बीच लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके ने रविवार को स्थानीय स्तर पर मुद्दों को संबोधित करने के लिए पार्टी वकीलों के नेतृत्व में वॉर रूम की घोषणा की। सत्तारूढ़ पार्टी के तमिल दैनिक मुरासोली में डीएमके मुख्यालय की ओर से बूथ समिति और अभियान पर्यवेक्षण और मीडिया डीबेट और अभियान प्रबंधन के लिए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सदस्य एनआर एलंगो इसका नेतृत्व करेंगे। 33 वकीलों की एक टीम वॉर रूम (मुख्यालय) चलाएगी।


इसके अलावा पार्टी ने चुनावी मामलों के लिए वकीलों की एक तीन सदस्यीय टीम की भी घोषणा की है। वहीं एक अलग टीम पुलिस में दर्ज की जाने वाली शिकायतों और सुरक्षा संबंधी कार्यों पर काम करेगी। वकीलों का एक अन्य समूह जोनल स्तर पर प्रासंगिक मुद्दों का समन्वय करेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed