{"_id":"5c98b4a8bdec2213ea538bbb","slug":"lok-sabha-elections-2019-war-of-words-between-akhilesh-and-yogi-adityanath-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश और योगी में छिड़ा ट्विटर वॉर, योगी ने कहा- भ्रष्टाचारियों की करतूतें आ रहीं सामने","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अखिलेश और योगी में छिड़ा ट्विटर वॉर, योगी ने कहा- भ्रष्टाचारियों की करतूतें आ रहीं सामने
Mon, 25 Mar 2019 05:50 PM IST
Prabudhh Jain
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Mon, 25 Mar 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव-योगी आदित्यनाथ
- फोटो : social Media
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर अपनी नाकामियों से भागने के लिए विपक्ष की ही बातें करने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षामित्रों, शिक्षा प्रेरकों और टीईटी धारकों को चौकीदार नहीं बल्कि स्थायी रोजगार चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस पर पलटवार करते हुए कहा कि जनता खानदानी भ्रष्टाचारियों को उनके कुकर्मों की सजा देगी।
विज्ञापन
अखिलेश ने ट्वीट किया, "विकास पूछा रहा है, भाजपा अपनी रैलियों में केवल विपक्ष की ही बातें क्यों कर रही है? क्या भाजपा के पांच साल के शासनकाल में उनकी अपनी कोई भी सकारात्मक उपलब्धि नहीं है? उन्होंने कहा जनता के आक्रोश और हार के डर से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता गर्मी का बहाना करके चुनाव प्रचार से बच रहे हैं।" सपा प्रमुख ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों, बीपीएड एवं टीईटी डिग्रीधारकों, शिक्षा प्रेरकों, ग्राम रोजगार सेवकों, आंगनबाड़ी सहायिकाओं, आशा बहुओं, रसोइयों और अनुदेशकों को स्थायी रोजगार चाहिए, ना कि चौकीदार।
विज्ञापन
‘विकास’ पूछ रहा है... भाजपा अपनी रैलियों में केवल विपक्ष की ही बातें क्यों कर रही है? क्या भाजपा के पाँच साल के शासनकाल में उनकी अपनी कोई भी सकारात्मक उपलब्धि नहीं है?
विज्ञापन
जनता के आक्रोश और हार के डर से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता गर्मी का बहाना करके चुनाव प्रचार से बच रहे हैं. — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 25, 2019
विज्ञापन
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 25, 2019मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों के कुकर्म सामने आ रहे हैं, इन्होंने जनता को लूटा है। माननीय न्यायालय इन खानदानी भ्रष्टाचारियों को उनके कुकर्मों की सजा देगी। उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए यह भी कहा कि इनसे सावधान रहिए, ये जेल जाने से बचने के लिए आपको जाति, धर्म के नाम पर बांटेंगे। चौकीदार के डर से सब चोर इकट्ठे हो गए हैं, लेकिन कब तक बचेंगे?
भ्रष्टाचारियों के कुकर्म सामने आ रहे हैं, इन्होंने जनता को लूटा है, मा. न्यायालय इन " खानदानी भ्रष्टाचारियों" के कुकर्मों की सज़ा देगी, इनसे सावधान रहिये, ये जेल जाने से बचने के लिए आपको जाति, धर्म के नाम पर बांटेंगे। चौकीदार के डर से सब चोर इकट्ठे हो गए हैं लेकिन कब तक बचेंगे? pic.twitter.com/IjV6863cZ5
— Chowkidar Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 25, 2019