{"_id":"5c94eac1bdec221424306dd3","slug":"lok-sabha-elections-2019-uma-bharti-says-i-will-not-contest-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमा भारती ने फिर किया एलान, नहीं लड़ूंगी लोकसभा चुनाव ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उमा भारती ने फिर किया एलान, नहीं लड़ूंगी लोकसभा चुनाव
Fri, 22 Mar 2019 07:38 PM IST
अमित मंडल
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 22 Mar 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
उमा भारती
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी क्योंकि उनकी मई से 18 माह तक तीर्थयात्रा पर जाने की योजना है। उमा ने इन खबरों को खारिज कर दिया कि वह झांसी से नहीं बल्कि किसी सुरक्षित सीट से लड़ना चाहती हैं। उमा ने कहा कि उन्होंने 2016 में ही तय कर लिया था कि वह इस बार आम चुनाव चुनाव नहीं लड़ेंगी।
विज्ञापन
59 वर्षीय उमा ने बताया, मैंने 2016 में कहा था कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी क्योंकि मुझे गंगा के तटों पर बसे तीर्थस्थानों पर जाना है। अगर मैं चुनाव लड़ती तो मैं झांसी से ही लड़ती। मैं अपना निर्वाचन क्षेत्र कभी नहीं बदल सकती। वहां के लोगों को मुझ पर गर्व है और वह मुझे अपनी बेटी जैसा मानते हैं।
विज्ञापन
उमा ने यह भी कहा कि वह 2024 का चुनाव लड़ेंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी शानदार बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने आगामी चुनाव न लड़ने के अपने फैसले से भाजपा महासचिव (संगठन) रामलाल को अवगत करा दिया था। रामलाल ने उनसे तीर्थयात्रा के लिए जाने से पहले पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने को कहा था।
विज्ञापन
उमा ने कहा कि वह पांच मई तक भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री पद से लेकर कैबिनेट मंत्री के पद तक बहुत कुछ दिया है। मैंने भाजपा के अध्यक्ष पद को छोड़ कर लगभग सभी संगठनात्मक दायित्व संभाले हैं। यह मेरा दायित्व है कि पार्टी को शर्मिन्दा न होने दूं। मैं पांच मई तक चुनाव प्रचार करूंगी।