फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha elections 2019: Uddhav thackeray Slams Opposition says We Have PM Modi, Who Your Leader

उद्धव ठाकरे ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- गठबंधन में 56 दल, उनका नेता कौन?

Sat, 30 Mar 2019 09:57 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 30 Mar 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019: Uddhav thackeray Slams Opposition says We Have PM Modi, Who Your Leader
अमित शाह से गले मिलते उद्धव ठाकरे - फोटो : PTI

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नामांकन से पहले आयोजित रैली में मंच पर मौजूद रहे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने विपक्ष पर निशाना साधा। उद्धव ठाकरे ने इस मौके पर कहा कि कई दल भाजपा और शिवसेना के बीच मनमुटाव को देखकर खुश हो रहे थे कि एक ही विचारधारा की दो पार्टियां परस्पर झगड़ रहीं हैं। लेकिन जब अमित शाह मिलने आए और उनसे बातचीत हुई तो सभी मतभेद दूर हो गए। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए विपक्ष पर तंज कसा कि गठबंधन में 56 दल हैं, लेकिन यह नहीं पता कि उनका नेता कौन है। 

विज्ञापन


इस दौरान उद्धव ठाकरे के अलावा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक रामविलास पासवान सहित कई दिग्गज नेता मंच पर मौजूद थे। 

विज्ञापन

राजनाथ ने शाह को बताया आडवाणी का उत्तराधिकारी 

रैली में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अमित शाह को आडवाणी का उत्तराधिकारी बताया। वहीं शाह ने कहा कि वह आडवाणी की विरासत को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। राजनाथ ने यह भी सवाल उठाया, कि 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के विभाजन का श्रेय तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी को दिया जा सकता है तो पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के लिए पीएम मोदी की तारीफ क्यों नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि तब अटलबिहारी वाजपेयी ने भी इंदिरा गांधी की तारीफ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह का मंच से सड़क तक शक्ति प्रदर्शन, गांधीनगर से दाखिल किया नामांकन

lok sabha elections 2019: Uddhav thackeray Slams Opposition says We Have PM Modi, Who Your Leader

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गुजरात में गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मंच से लेकर सड़क तक उनका शक्ति प्रदर्शन दिखा। मंच पर जहां भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित सहयोगी दलों के प्रमुख भी उपस्थित थे, वहीं रोड शो के दौरान लोगों का हुजूम उमड़ा।

नामांकन से पहले रैली में शाह ने कहा,

इस बार लोकसभा चुनाव का मुख्य मुद्दा यही है कि देश का नेतृत्व कौन करेगा। देशवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में वैसा नेता हासिल कर लिया है जिसका उन्हें पिछले 70 सालों से इंतजार था। मैं देश में विभिन्न जगह गया, मैंने पाया कि लोग यही चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व करें। हिमाचल से कन्याकुमारी और कामरूप से गांधीनगर तक मुझे केवल मोदी-मोदी की आवाज सुनाई दे रही है।
 

4 किमी लंबा रोड शो 

lok sabha elections 2019: Uddhav thackeray Slams Opposition says We Have PM Modi, Who Your Leader

अमित शाह के नामांकन भरने से पहले अहमदाबाद में चार किलोमीटर लंबा रोड शो आयोजित किया गया। रोड शो में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, गुजरात के सीएम विजय रूपानी व डिप्टी सीएम नितिन पटेल भी शामिल हुए। रोड शो के चार किमी लंबे रास्ते पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। रोड शो के बाद शाह नामांकन दाखिल करने अपनी कार में गांधीनगर रवाना हो गए।

5 बार विधायक रहे, लोकसभा चुनाव में पहली बार उतरे 

lok sabha elections 2019: Uddhav thackeray Slams Opposition says We Have PM Modi, Who Your Leader

शाह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। गांधीनगर सीट से अब तक लालकृष्ण आडवाणी भाजपा को जीत दिलाते रहे हैं। वह यहां से छह बार सांसद चुने गए। एक बार अटलबिहारी वाजपेयी भी यहां से चुनाव जीते। पांच बार विधायक रह चुके शाह ने कहा कि वह इस सीट से प्रत्याशी बनाए जाने पर खुद को भाग्यशाली मानते हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि वह पहले यहीं पर पार्टी के पोस्टर चिपकाया करते थे, फिर विधायक भी बने। आज वह जो कुछ भी हैं, पार्टी की बदौलत ही हैं। पार्टी के बिना वह शून्य हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व नितिन गडकरी सहित एनडीए में भाजपा की सहयोगी शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख प्रकाशसिंह बादल और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed