फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Two kerala MLAs instance Rahul to contest from Wayanad in Kerala

अब कांग्रेस नेताओं ने उठाई मांग, केरल से चुनाव लड़ें राहुल गांधी

Mon, 18 Mar 2019 09:06 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित मंडल Updated Mon, 18 Mar 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Two kerala MLAs instance Rahul to contest from Wayanad in Kerala
राहुल गांधी - फोटो : twitter@congress

केरल के वायनाड लोकसभा सीट के लिए गुटों के दबाव के कारण अभी तक कांग्रेस उम्मीदवार का चयन नहीं हो पाया है। वहीं अब पार्टी के दो नेताओंं ने इस सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लड़ने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन


राज्य के 20 लोकसभा क्षेत्रों में से 16 पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है जिसमें से 12 उम्मीदवारों के नामों का एलान हो चुका है। वहीं वायनाड, वदकार, अलाप्पुझा और अत्तिंगल लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान होना अभी बाकी है। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों की मानें तो अलाप्पुझा और अत्तिंगल के लिए उम्मीदवारों पर सहमति बन गई है जबकि वायनाड और वदकार के लिए सहमति नहीं बन पा रही है। 

थ्रिथला से कांग्रेस विधायक वी टी बलराम ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि राहुल गांधी को वायनाड लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहिए, जिससे भारत की अवधारणा को बल मिलेगा क्योंकि देश का अगला प्रधानमंत्री दक्षिण से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि समय- समय पर कांग्रेस नेता राहुल को अन्य राज्य से लोकसभा चुनाव लड़ने की मांग करते रहे हैं। जिसमें कर्नाटक की कांग्रेस यूनिट भी शामिल है। गौरतलब है कि केरल में लोकसभा की 20 सीटें हैं और राज्य में 23 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान एक ही चरण में होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed