ट्विटर पर तेजप्रताप का 'महाभारत': तेजस्वी को पहले 'दुर्योधन' बताया, विरोधियों ने ली चुटकी तो बरसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप अपनी वेशभूषा, अपने देसी अंदाज, अपनी गतिविधियों और अपने आक्रामक बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। ट्विटर पर अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए एक बार फिर से वह चर्चा में हैं। महागठबंधन में सीटें मांगने वाले तेजप्रताप ने अपने ट्विटर एकाउंट पर राष्ट्रकवि दिनकर की कविता रश्मिरथी की पंक्तियां शेयर कर अपने ही छोटे भाई पर वार कर दिया। इस पर विरोधियों ने चुटकी लेनी शुरू की, तो ट्विटर पर ही उन्होंने विरोधियों को जवाब दिया।
जो भी मेरे और मेरे परिवार के बीच आएगा उसका सर्वनाश निश्चित है।#MyPrecious #MyFamily pic.twitter.com/0jFGpJARCA
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) April 6, 2019विज्ञापन
तेजप्रताप ने ट्वीट किया कि जो भी मेरे और मेरे परिवार के बीच आएगा उसका सर्वनाश निश्चित है। कुछ दिन पहले की ही तो बात है, जब बिहार में महागठबंधन में सीट बंटवारा और उम्मीदवारों की घोषणा के बाद तेजप्रताप की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई। अपने ही ससुर चंद्रिका राय को राजद की पारंपरिक सीट सारण से टिकट दिए जाने के बाद से तेजप्रताप का बागी तेवर दिखने लगा। कारण कि वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ नहीं रहना चाहते है और दोनों के तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
दरअसल, 28 मार्च को छात्र राजद के संरक्षक पद से इस्तीफा देने वाले तेजप्रताप ने राजद से अलग लालू राबड़ी मोर्चा की घोषणा कर दी और तेजस्वी के आगे महागठबंधन में ही सीटों की मांग कर दी। परिवार की इस उथल-पुथल के बीच लालू प्रसाद की मुलाकात के बाद तेजस्वी को स्थितियों को दरकिनार करते हुए चुनावी मिशन में लगने का निर्देश मिला। इधर, तेजप्रताप ने राष्ट्रकवि दिनकर की कविता रश्मिरथी की पंक्तियां ट्वीट कर दी।
दुर्योधन वह भी दे ना सका,
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) April 6, 2019
आशीष समाज की ले न सका,
उलटे, हरि को बाँधने चला,
जो था असाध्य, साधने चला।
जब नाश मनुज पर छाता है,
पहले विवेक मर जाता है। pic.twitter.com/DSo1wViptK
लालू जी कह गए राबड़ी से पार्टी में ऐसा कलयुग आएगा , छोटका के सामने बड़का शीष झुकायेगा |
— Chowkidar Mangal Pandey (@mangalpandeybjp) April 7, 2019
इसके बाद एक बार फिर से उन्होंने ट्वीट से ही ऐसे विरोधियों पर हमला बोला।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) April 2, 2019
तेजप्रताप ने लिखा कि उनके और उनके परिवार के बीच जो भी आएगा, उसका सर्वनाश निश्चित है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि तेजप्रताप ने अपने परिवार के प्रति रक्षात्मक रवैया अपनाया है। वह पहले भी कई मौकों पर कभी भाई तेजस्वी तो कभी मां राबड़ी देवी पर विरोधियों के वार का जवाब दे चुके हैं।