फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Swami Agnivesh and IPS Association criticizes Sadhvi Pragya statement

सांप्रदायिक आधार पर वोटरों को बांटने के लिए ही साध्वी प्रज्ञा को मिला टिकट : स्वामी अग्निवेश

Sat, 20 Apr 2019 01:14 PM IST
आसिम खान डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 20 Apr 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Swami Agnivesh and IPS Association criticizes Sadhvi Pragya statement
साध्वी प्रज्ञा, शहीद हेमंत करकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

स्वामी अग्निवेश ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर साध्वी प्रज्ञा के शहीद हेमंत करकरे पर दिये गए बयान पर अपना आक्रोश प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि हेमंत करकरे मुंबई हमले में आतंकवादियों का सामना करते हुए शहीद हुए थे। इसके लिए बाद में उन्हें अशोक चक्र सम्मान भी दिया गया था। लेकिन ऐसे शहीद का अपमान करके साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अपनी असलियत का परिचय दिया है। 

विज्ञापन


स्वामी अग्निवेश ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा का यह कहना कि उनके श्राप के कारण ही करकरे की मौत हुई, बेहद आपत्तिजनक है और सबको इसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा को टिकट इसीलिए दिया गया है जिससे वे देश के मतदाताओं को धार्मिक आधार पर बांट सकें। 
विज्ञापन


श्राप देने की बात कहकर प्रज्ञा ने खुद के अंदर आध्यात्मिक शक्ति होने की तरफ इशारा किया है, लेकिन उनका वस्त्र भले ही एक साधु का हो, उनके पास कोई दैवीय शक्तियां नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएस एसोसिएशन ने साध्वी प्रज्ञा के बयान का किया विरोध

Lok Sabha Elections 2019: Swami Agnivesh and IPS Association criticizes Sadhvi Pragya statement
साध्वी प्रज्ञा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश की आईपीएस सेवा में कार्यरत अधिकारियों के संगठन ने साध्वी प्रज्ञा के शहीद हेमंत करकरे पर दिये गए बयान की आलोचना की है। संगठन ने एक ट्वीट कर कहा है कि शहीद हेमंत करकरे ने आतंकियों के साथ लड़ते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देकर सबको गौरवांन्वित किया है। 

संगठन ने कहा है कि उनके लिए एक प्रत्याशी के द्वारा दिए गये बयान की वे भर्त्सना करते हैं। संगठन ने यह अपील भी की है कि सभी शहीदों का सम्मान किया जाना चाहिए। 

इसके पूर्व, भोपाल से भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने शहीद हेमंत करकरे को अपने साथ हुए उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि करकरे की असामयिक मौत उनके श्राप के कारण हुई थी। उनके इस बयान के लिए कई राजनीतिक दलों, संगठनों ने उनकी आलोचना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed