तेजस्वी से खाली कराए बंगले में सुशील मोदी की एंट्री, कहा- वाह! यह तो 7 स्टार होटल जैसा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से खाली कराए गए बंगले में मंगलवार को प्रवेश किया। तेजस्वी को पटना के एक पोलो रोड स्थित वह आवास आवंटित किया गया है जो पहले सुशील मोदी को दिया गया था। 5 देशरत्न मार्ग स्थित इस बंगले में प्रवेश के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह तो बिल्कुल सेवन स्टार होटल जैसा है।
Patna: Bihar Dy CM Sushil Modi y'day entered the official residence on Desh Ratna Marg which was earlier residence of RJD leader Tejashwi Yadav; says, “It feels like we've entered a 7-star hotel. Everything is special¬hing is ordinary. Crores have been spent on this bungalow.” pic.twitter.com/j43VSiHfRH
— ANI (@ANI) February 20, 2019विज्ञापन
सुशील मोदी ने इस बंगले को राज्यपाल के राजभवन और मुख्यमंत्री आवास से अधिक सुसज्जित बताते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे बंगले की सजावट और सुविधाओं पर कम से कम 4-5 करोड़ रुपए खर्च किया गया होगा।
18 महीने की कानूनी लड़ाई के बावजूद खाली करना पड़ा बंगला
तेजस्वी यादव बिहार की पिछली महागठबंधन सरकार में डिप्टी सीएम रहे थे। जदयू के महागठबंधन से अलग होकर और भाजपा से गठबंधन कर जब प्रदेश में एनडीए की नई सरकार बनी, तो तेजस्वी को बंगला खाली करने का आदेश जारी किया गया था।
सरकार के आदेश के खिलाफ तेजस्वी सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे और लगभग 18 महीने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी। सुप्रीम कोर्ट ने बीते 8 फरवरी को उन्हें बंगला खाली करने का आदेश दिया था, जिसके बाद उन्हें बंगला खाली करना पड़ा।
पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी खाली करना होगा बंगला
इधर, पटना हाईकोर्ट ने भी आदेश जारी किया है कि पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवास सुविधा नहीं दी जाएगी। फिलहाल इस फैसले से 5 पूर्व मुख्यमंत्री प्रभावित होंगे। इनमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, जगन्नाथ मिश्र, सतीश सिंह और हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी शामिल हैं। हाइकोर्ट के इस निर्णय के बाद सभी पांचों पूर्व सीएम को बंगला खाली करना होगा।
(इनपुट: भाषा)