फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha elections 2019: Sumitra Mahajan takes charge of BJP campaign from Indore

इंदौर से भाजपा के उम्मीदवार की घोषणा से पहले ही 'ताई' ने संभाला मोर्चा

Thu, 28 Mar 2019 03:55 PM IST
अमित मंडल भाषा, इंदौर
भाषा, इंदौर Published by: अमित मंडल Updated Thu, 28 Mar 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019: Sumitra Mahajan takes charge of BJP campaign from Indore
सुमित्रा महाजन - फोटो : ani
भाजपा का मजबूत गढ़ कही जाने वाली मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट के लिए पार्टी ने फिलहाल अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। लेकिन इस सीट से लगातार आठ बार जीत का रिकॉर्ड बनाने वाली लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच चुनावी मोर्चा संभाल लिया है। 
विज्ञापन


भाजपा के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि "ताई" के नाम से मशहूर सुमित्रा महाजन इंदौर सीट पर 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शहर के विभिन्न वॉर्डों में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकों में शामिल हो रही हैं । इस दौरान वह भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील कर रही हैं कि वे नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिये पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतर जाएं।
विज्ञापन


साल 1989 से लोकसभा में इंदौर क्षेत्र की सतत नुमाइंदगी कर रहीं महाजन 12 अप्रैल को 76 साल की होने वाली हैं। लिहाजा सियासी गलियारों में ऐसी अटकलें भी हैं कि इस बार उन्हें उम्र के आधार पर भाजपा के चुनावी टिकट से वंचित किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर से लगातार नौवीं बार महाजन की उम्मीदवारी को लेकर फिलहाल रहस्य बना है लेकिन कांग्रेस इस बारे में भाजपा पर निशाना साधने से नहीं चूक रही है। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के के मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि ताई का राजनीतिक कद बहुत बड़ा है। लेकिन भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने इंदौर से उनकी उम्मीदवारी को लेकर अब तक कोई घोषणा नहीं की है। यह केवल ताई का ही नहीं, बल्कि देवी अहिल्या बाई के इस ऐतिहासिक शहर और इसकी जनता का भी अपमान है।

बहरहाल, खुद कांग्रेस ने भी इंदौर क्षेत्र से अपने उम्मीदवार की अब तक घोषणा नहीं की है जहां उसे गुजरे 30 साल में लगातार चुनावी पराजय का स्वाद चखना पड़ा है। इस बारे में पूछे जाने पर मिश्रा ने कहा कि हम इंतजार कर रहे हैं कि इंदौर से भाजपा का चुनावी उम्मीदवार 75 वर्ष से अधिक उम्र का होगा या वह इससे कम उम्र का होगा?


हम इंदौर में भाजपा से बेहतर उम्मीदवार उतारेंगे और इस पार्टी के तथाकथित सूरमाओं को चुनावों में धूल चटा देंगे। उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री कमलनाथ की जेब में रखी पर्ची में इंदौर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार का नाम लिखा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed