फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Shiv Sena given ticket to chief and vice president of Goa unit

शिवसेना ने गोवा की दोनों सीटों पर उतारे उम्मीदवार, इन नामों पर लगी मुहर

Tue, 02 Apr 2019 05:45 PM IST
तिवारी अभिषेक चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Tue, 02 Apr 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Shiv Sena given ticket to chief and vice president of Goa unit
sanjay raut - फोटो : ANI

शिवसेना ने गोवा की दोनों लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। शिवसेना नेता संजय राउत ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गोवा प्रदेश अध्यक्ष जितेश कामत को उत्तर गोवा से जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष राखी प्रभुदेसाई नाइक को दक्षिण गोवा से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।  

विज्ञापन

गोवा की दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा ने 2014 में जीत दर्ज की थी। श्रीपद येसो नाइक उत्तर और नरेंद्र केशव सवीकार दक्षिण गोवा से चुनाव जीते थे। राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 1,060,777 है जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 5,32,469 जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 5,28,308 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान चुनाव आयोग कर चुका है। देशभर में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान होना है। वहीं गोवा में 23 अप्रैल को एक चरण में राज्य की दोनों सीटों पर मतदान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed