{"_id":"5c99dc14bdec22140559b1ec","slug":"lok-sabha-elections-2019-shatrughan-sinha-praises-rahul-gandhi-minimum-income-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की न्यूनतम आय योजना को शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया- 'स्थिति के मास्टर का मास्टरस्ट्रोक' ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल की न्यूनतम आय योजना को शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया- 'स्थिति के मास्टर का मास्टरस्ट्रोक'
Tue, 26 Mar 2019 01:30 PM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : social media
भाजपा सासंद शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की है। उन्होंने राहुल गांधी की न्यूनतम आय गारंटी योजना की सराहना करते हुए इसे स्थिति के मास्टर का मास्टरस्ट्रोक बताया है। बता दें राहुल की येजना में देश के 20 फीसदी गरीब परिवारों को 12 हजार रुपये प्रति माह सरकार की ओर से दिए जाएंगे।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
This is how things are paid in the same coin, that's why it is called 'master of situation' Rahul Gandhi.
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) March 26, 2019
भाजपा में रहकर लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की आलोचना करने की वजह से पार्टी ने इस बार शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट नहीं दिया गया है। सिन्हा की जगह पार्टी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से टिकट दिया है।
सिन्हा लंबे वक्त से भाजपा के सांसद हैं और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। भाजपा से नाराजगी के चलते इस बार पार्टी ने उनका बिहार की पटना साहिब सीट से टिकट काट दिया है। इस सीट से वह दो बार (2009 और 2014) जीत हासिल कर चुके हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा इसी हफ्ते कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सिन्हा के 28 या 29 मार्च में कांग्रेस का हाथ थामने की खबरे हैं। उन्होंने बिहार कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने पटना में पत्रकारों को ये जानकारी दी है।