फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Shatrughan sinha not given ticket from Patna Sahib

पटना साहिब से कट गया शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट, रविशंकर प्रसाद ठोकेंगे चुनावी ताल 

Sat, 23 Mar 2019 01:49 PM IST
sapna singla चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Sat, 23 Mar 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Shatrughan sinha not given ticket from Patna Sahib
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव 2014 को लेकर सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर जोर पकड़ चुका है। बिहार में एनडीए ने आज 40 में से 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। इस सूची में शत्रुघ्न सिन्हा का नाम नहीं है। इसके साथ ही तय दिख रहा है कि भाजपा में शत्रुघ्न सिन्हा की पारी का अंत हो गया है। 
विज्ञापन


शत्रुघ्न सिन्हा की सीट पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया गया है। लंबे वक्त से शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बना रहे थे। उन्होंने हर मंच से पीएम मोदी को घेरा। इशारों इशारों में चौकीदार चोर है नारे का भी समर्थन किया। कई बार उन्होंने पार्टी को खुद पर कार्रवाई करने की भी चुनौती दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों से शत्रुघ्न के तेवरों को देखकर ही तय हो गया था कि इस बार भाजपा उन्हें टिकट नहीं मिल रहा है। दूसरे दलों से उनकी बातचीत भी चल रही थी। कभी वह कांग्रेस के नजदीक नजर आते तो कभी राजद के करीब। बीच-बीच में उनके आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की खबरें भी उड़ती रहीं।


इन दोनों में से वह किस पार्टी में शामिल होंगे ये पटना साहिब सीट से ही तय होगा। जिस पार्टी के खाते में ये सीट जाएगी सिन्हा उसी पार्टी में शामिल होंगे। वह कई बार कह चुके हैं कि अगर मैं चुनाव लड़ूंगा तो सिर्फ पटना साहिब से ही। 

भाजपा में दरकिनार किए जाने के बाद अब तय है कि वह कांग्रेस या राजद में से किसी एक पार्टी में जाएंगे। बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो चुका है। कांग्रेस के खाते में नौ और राजद के खाते में 20 सीटें आई हैं। उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा को पांच, हम और वीआईपी को तीन-तीन सीटें मिली हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed