फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Shatrughan Sinha left BJP, Joined Congress, know 10 points

कांग्रेस के हुए शत्रुघ्न सिन्हा, भाजपा पर जमकर निकाली भड़ास, पढ़ें 10 बड़ी बातें

Sat, 06 Apr 2019 03:05 PM IST
अल्पना शर्मा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अल्पना शर्मा Updated Sat, 06 Apr 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Shatrughan Sinha left BJP, Joined Congress, know 10 points
शत्रुघ्न सिन्हा और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, महासचिव केसी वेणुगोपाल और बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस ने बिहार में चुनाव प्रचार के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में भी उन्हें जगह दी है। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी छोड़ने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा, पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के प्रति जमकर भड़ास निकाली। 

विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि 

  1. आज भाजपा का स्थापना दिवस है और आज के दिन भारी मन से पार्टी छोड़ रहा हूं। देश के महान नायक नानाजी देशमुख मुझे भाजपा में लेकर गए। उन्होंने परवरिश दी और ट्रेनिंग दी। उसके बाद अटल जी के सुपुर्द किया।
    विज्ञापन

     
  2. आडवाणीजी ने मेरा मार्गदर्शन दिया, जिस वक्त मैं भाजपा में शामिल हो रहा था, उस वक्त कांग्रेस के सुबोध कांत सहाय पहले पब्लिक लाईफ में लेकर आए। उन्हें भी बहुत याद करता हूं। 
    विज्ञापन
    विज्ञापन

     
  3. संघर्ष करते हुए, लोकशाही का पालन करते हुए मैं आगे बढ़ता गया। लोकशाही को हमने धीरे-धीरे तानाशाही में बदलते देखा। भाजपा में बड़े दिग्गजों और मार्गदर्शकों को किनारा करते हुए उन्हें मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया गया, जिसकी अभी तक एक भी बैठक नहीं हुई।
     
  4. आडवाणीजी ही नहीं बल्कि यशवंत सिंह, मुरली मनोहर जोशी, अरुण शौरी जैसे लोगों को साइड कर दिया गया। यशवंत सिन्हा को इतना मजबूर किया गया कि आखिरकार उन्होंने पार्टी छोड़ दी।
     
  5. मैंने सवाल उठाया तो कहा गया कि इन्हें मंत्री नहीं बनाया गया, इसलिए ऐसा कह रहे। मंत्री बनाए जाने का कोई अफसोस नहीं है। मेरे ऊपर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं था।
     
  6.  इसलिए मैं कहता हूं कि वन मैन शो और टू मेन आर्मी। किसी बच्चे से पांच मंत्रियों का नाम पूछ लिया जाए तो अटक जाएंगे। ऐसे लोगों को मंत्री बनाया गया जो डरे हुए थे कि हर फैसले के लिए पीएमओ का इंतजार करते थे। मोदी सरकार में सारे मंत्री डरे हुए हैं। 
     
  7. हमारी पार्टी में व्यक्ति से बड़ी पार्टी और पार्टी से बड़ा देश होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हमारी पार्टी में कहा जाता था कि संवाद होना चाहिए, लेकिन कभी संवाद नहीं हुआ। 
     
  8. अभूतपूर्व प्रधानमंत्री रहे अटलजी ने संसद में अंतरराष्ट्रीय पटल पर छा जाने वाली प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी की तुलना देवी दुर्गा से की थी। आज से शुरू हो रही नवरात्रि के अवसर पर उन्हें प्रणाम है।  
     
  9. मुझे कांग्रेस में शामिल करने के पीछे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
     
  10. जिस गर्मजोशी के साथ कांग्रेस परिवार में मेरा स्वागत किया गया, मैं राहुल गांधी, माता समान सोनिया गांधी जी का धन्यवाद करता हूं। साथ ही सुरजेवाला जी, वेणुगोपाल जी, शक्ति सिंह गोहिल जी सबका आभारी हूं। 
     

अंत में उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि स्थापना दिवस पर भाजपा को शुभकामनाएं देता हूं, शुभाशीष देता हूं। लेकिन, आज से मैं कांग्रेस का हूं और कांग्रेस मेरी अपनी पार्टी है।

खास आपके लिए

शत्रुघ्न सिन्हा बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से सांसद हैं। वह साल 2009 और 2014 में वहां से चुनाव जीते। उनके बागी तेवर और पार्टी विरोधी बयानों के कारण भाजपा ने उनका टिकट काट कर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। शत्रुघ्न सिन्हा और रविशंकर प्रसाद दोनों कायस्थ वर्ग से ही आते हैं। पटना साहिब में कायस्थ वर्ग बड़ा वोट बैंक हैं। शायद इसी वजह से भाजपा ने 'शत्रु' के सामने रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed