फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Shatrughan Sinha from Patna Sahib on Congress Ticket against Ravishankar

शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब से कांग्रेस का टिकट, भाजपा के रविशंकर प्रसाद से होगी टक्कर

Sat, 06 Apr 2019 03:13 PM IST
यशवीर सिंह चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: यशवीर सिंह Updated Sat, 06 Apr 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Shatrughan Sinha from Patna Sahib on Congress Ticket against Ravishankar
Shatrughan Sinha - फोटो : ANI

भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस में शामिल होते पटना साहिब सीट से टिकट मिल गई है। कांग्रेस ने शनिवार दोपहर बिहार की एक सीट समेत पंजाब की तीन और हिमाचल प्रदेश की एक सीट के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें पटना साहिब सीट से शत्रुघ्न सिन्हा उम्मीदवार बनाए गए हैं। यहां सिन्हा की चुनावी टक्कर भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से होगी। शत्रुघ्न सिन्हा ने दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में आज ही कांग्रेस की सदस्यता ली है। 

विज्ञापन

 
बिहार के पटना साहिब सीट से शत्रुघ्न सिन्हा लगातार दो बार से सांसद हैं। भाजपा के टिकट पर  इस सीट से वह 2009 और 2014 लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। भाजपा ने इस बार उनका टिकट काट कर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने भाजपा पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने का निर्णय उन्होंने आधी रात नहीं लिया। वह 25 साल से पार्टी का हिस्सा थे। पार्टी वन मैन शो और टू मेन आर्मी हो गई है, तानाशाही में बदल गई है।
 



पार्टी में शामिल होने से पहले ही कांग्रेस ने बिहार में चुनाव प्रचार के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में उन्हें जगह दी है। इस बार शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट काट कर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को दे दिया है।

शत्रुघ्न सिन्हा की 35 साल की राजनीतिक पारी का हर अहम किस्सा यहां पढ़ें

मालूम हो कि रविशंकर और शत्रुघ्न सिन्हा दोनों ही कायस्थ वर्ग से आते हैं। इस सीट पर इस वर्ग के वोटर बड़ी संख्या में हैं। पिछले चुनाव में इसी वोट बैंक के कारण जदयू ने भी सिन्हा के करीबी डॉ. गोपाल प्रसाद सिन्हा को मैदान में उतारा था। हालांकि साल 2009 और 2014 के पिछले दोनों लोकसभा चुनावों में शत्रुघ्न सिन्हा को 50 फीसदी से ज्यादा लोगों का समर्थन(वोट) मिला था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed