फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Opposition leaders meeting at Sharad Pawar residence

विपक्षी दलों की बैठक में पहली बार राहुल और केजरीवाल दिखे साथ, कांग्रेस अध्यक्ष को मिला अहम जिम्मा

Thu, 14 Feb 2019 02:55 AM IST
अजय सिंह चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Thu, 14 Feb 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Opposition leaders meeting at Sharad Pawar residence
राहुल गांधी

पश्चिम बंगाल में भले ही कांग्रेस टीएमसी के खिलाफ लड़ रही हो और दिल्ली में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के खिलाफ, लेकिन प्रमुख विपक्षी दलों ने चुनाव पूर्व गठबंधन कर एक साझा कार्यक्रम बनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के घर बुधवार देर रात हुई बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सभी प्रमुख विपक्षी दल जल्द ही चुनाव पूर्व गठबंधन कर लेंगे। उन्होंने कहा, भले ही कुछ जगहों पर गठबंधन के सदस्य एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ें, लेकिन हमारी कोशिश होगी कि हम राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन कर भाजपा के खिलाफ साझा उम्मीदवार उतारें।
विज्ञापन


बैठक में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राहुल गांधी मौजूद थे। सभी नेताओं ने मिलकर साझा न्यूनतम कार्यक्रम बनाने का जिम्मा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंपा। राहुल ने कहा कि फिलहाल दिल्ली और पश्चिम बंगाल में गठबंधन को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है, लेकिन बातचीत जारी रहेगी। सब मिलकर भाजपा को हराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आप की रैली
 

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                बता दें कि बुधवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी की रैली में ये तमाम नेता पहुंचे थे। इसके बाद रात को शरद पवार के आवास पर अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी सहित सभी बड़े नेता जुटे। बैठक में हिस्सा लेने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंचे।
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                                                
                                                      
माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा के खिलाफ विपक्ष संभावित महागठबंधन पर मंथन कर रहा है। ममता भी आज कह चुकी हैं कि भाजपा के खिलाफ कांग्रेस, वामदल सभी को मिलकर लड़ना चाहिए। इससे पहले ममता बनर्जी ने भी कोलकाता में विपक्ष की एक बड़ी रैली आयोजित की थी जिसमें विपक्ष के सभी बड़े नेता पहुंचे थे। हालांकि, राहुल गांधी इसमें नहीं पहुंचे लेकिन इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा गया था। चुनाव से ऐन पहले विपक्ष ने भाजपा के खिलाफ नया मोर्चा बनाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा पहले ही गठबंधन का एलान कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed