फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Rajnath singh slams opposition over Chowkidar Chor hai jibe

चौकीदार चोर नहीं प्योर है, उनका दोबारा पीएम बनाना श्योर है: राजनाथ सिंह

Tue, 26 Mar 2019 09:10 PM IST
अमित मंडल डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 26 Mar 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Rajnath singh slams opposition over Chowkidar Chor hai jibe
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : PTI

राजधानी की सातों लोकसभा सीटें फिर से फतह करने के लिए प्रदेश भाजपा ने विजयी संकल्प सभाओं के साथ ही चुनाव प्रचार का शंखनाद कर दिया है। मंगलवार को गोकुलपुरी में आयोजित सभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि चौकीदार चोर नहीं प्योर है और उनका दोबारा प्रधानमंत्री बनना श्योर है। उत्तर-पूर्वी, चांदनी चौक, नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली व पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में भी विजय संकल्प सभाओं का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भाजपा के अभियान पर फक्र करते हुए कांग्रेस पर सैनिकों को कार्रवाई न करने देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस वाले पूछ रहे हैं, बताइए मोदी जी आपकी सेना के जवान पाकिस्तान गए, वहां कितने लोगों को मारा। उन्होंने कहा कि एक वीर कभी लाशें नहीं गिनता।
विज्ञापन

 
प्रधानमंत्री को चोर कहने पर विपक्ष को निशाने पर लेते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति आदमी नहीं संस्थाएं हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष चौकीदार को चोर कह रहे हैं, क्योंकि देश का प्रधानमंत्री खुद को चौकीदार कहता है। कांग्रेस ने जिन लोगों को बैंक लोन दिया, वह लोन का पैसा लेकर विदेश भाग गए। चौकीदार उन लोगों को विदेश से वापस लाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जब होटल ताज पर आतंकी हमला हुआ, तो उन्होंने कुछ नहीं किया। कुछ दिन पहले पुलवामा में फिदायीन हमला हुआ और 40 से ज्यादा जवान शहीद हुए, लेकिन इस बार देश की सेना ने पाकिस्तान में घुसकर बदला लिया। 

कांग्रेस साम्प्रदायिक पार्टी, लोगों को हिंदू-मुस्लिम में बांटा

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के समय में जब पाकिस्तान भारत पर गोलीबारी करता था तो भारतीय सेना पहले सफेद झंडा लहराती थी, लेकिन अब बदला लिया जाता है। उन्होंने कहा कि कश्मीर अमन चाहता है, कश्मीरी देश में जहां भी रहते हैं उनसे प्यार करो। कांग्रेस, भाजपा को साम्प्रदायिक पार्टी बताती है, जबकि सबसे बड़ी साम्प्रदायिक पार्टी खुद कांग्रेस है, जिसने लोगों को हिंदू-मुस्लिम में बांटा। 

गरीबों का जीवन बदला

राजनाथ सिंह ने कहा गरीब परिवारों की महिलाओं ने कभी सोचा नहीं था कि उनके घर में गैस-सिलिंडर से खाना पकेगा मोदी सरकार ने साढ़े चार साल में 13 करोड़ घरों को गैस-सिलिंडर दिए हैं। भाजपा के राज में जन धन योजना के जरिए हर एक व्यक्ति के बैंक में खाते खुलवाए, जिससे भ्रष्टाचार पर नकेल लगी और सरकार की योजनाओं का सीधा फायदा उपभोक्ताओं को मिला। 


प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि अन्य राजनैतिक दल व्यक्ति विशेष और प्रभावशाली लोगों के पैसे से पार्टी चलाते है और उन्हीं के इशारे पर जन विरोधी काम करने में चंदे का प्रयोग करते हैं, लेकिन भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो चंदे के पैसों का इस्तेमाल जनता की सुविधा के लिए कार्यालय बनाकर करती है। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थ ने भी संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed