{"_id":"5c99ea00bdec2213ec62253c","slug":"lok-sabha-elections-2019-rahul-gandhi-got-offer-to-contest-from-three-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी को तीन प्रदेशों से मिला लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर, किस ओर जाएंगे राहुल?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी को तीन प्रदेशों से मिला लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर, किस ओर जाएंगे राहुल?
Tue, 26 Mar 2019 04:40 PM IST
Prabudhh Jain
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Tue, 26 Mar 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, जो पहले ही अमेठी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं, अब उनके पास तीन अन्य प्रदेशों से भी चुनाव लड़ने का ऑफर आया है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक की प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक प्रस्ताव पारित कर कहा है कि राहुल गांधी उनके प्रदेश में कहीं से भी चुनाव लड़ें।
इन कमेटियों का दावा है कि राहुल गांधी जहां से भी चुनाव मैदान में खड़े होंगे, भारी बहुमत से जीतेंगे। तीनों प्रदेशों की कमेटियों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को अपना प्रस्ताव भेजा है। उधर, कांग्रेस पार्टी का कहना है कि राहुल अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे। दूसरी किसी सीट से चुनाव लड़ने की संभावनाएं कम हैं।
बता दें कि सबसे पहले केरल कांग्रेस इकाई ने न केवल यह प्रस्ताव पास किया था, बल्कि बाद में वहां के नेताओं ने यह दावा भी किया कि राहुल गांधी वायनाड से भी चुनाव लड़ेंगे। हालांकि अभी तक कांग्रेस पार्टी ने सीधे तौर इस बात का न तो समर्थन किया और न ही इसे खारिज किया।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह के दौरान 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में जितनी भी प्रेसवार्ता हुई, वहां यह सवाल जरुर पूछा गया कि राहुल गांधी अमेठी के अलावा क्या अन्य किसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। हर बार यही जवाब मिलता कि इस बारे में पार्टी अध्यक्ष ही ज्यादा उपयुक्त तरीके से बता सकते हैं। वे पार्टी अध्यक्ष हैं, उनकी मर्जी है वे कहीं से भी चुनाव लड़ लें।
मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी को केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक से चुनाव लड़ने का ऑफर मिला है। तीनों राज्यों की प्रदेश कांग्रेस कमेटियों ने यह प्रस्ताव भेजा है कि राहुल गांधी उनके यहां से लोकसभा चुनाव लड़ें।
अभी इस बाबत कोई निर्णय नहीं हुआ है कि राहुल गांधी अमेठी के अलावा किसी अन्य सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। यह उन्हीं पर निर्भर है कि वे कहां से चुनाव लड़ें या नहीं। हालांकि इस बात के आसार कम हैं कि वे किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी तीनों राज्यों की प्रदेश इकाइयों का सम्मान करती है।
दूसरी ओर, केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुल्लपल्ली रामचंद्रन ने गत सप्ताह इस बात की पुष्टि भी कर दी थी कि राहुल केरल से भी चुनाव लड़ेंगे। ऐसा करने से दक्षिण भारत में कांग्रेस पार्टी को फायदा हो सकता है।