बिहार में गरजे राहुल, कहा- मैं भाजपा, पीएम मोदी और आरएसएस से नहीं डरता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रोजगार और कर्जमाफी को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वार किया है। बिहार के पूर्णिया में हुई रैली में राहुल ने कहा कि पीएम मोदी आपकी जेब से पैसा निकाल कर बड़े लोगों को दे रहे हैं। राहुल ने कहा कि किसानों के घर चौकीदार नहीं होते। पांच साल में पीएम ने किसानों, और मजदूरों के लिए कुछ नहीं किया।
Congress President Rahul Gandhi in Purnia: Main Narendra Modi, BJP, aur RSS se nahi darta, mai sirf ek chiz se darta hun, main sirf sachhai ko marta hun. Main aapko sachhai bata raha hun. Bihar ke yuvaon jaag jao, har roz aap ke jeb se paisa loota ja raha hai. #Bihar pic.twitter.com/68DyHlUjgm
— ANI (@ANI) March 23, 2019विज्ञापन
राहुल गांधी ने आगे कहा कि पांच साल में चौकीदार चोर कैसे बन गया? पीएम मोदी अनिल अंबानी के चौकीदार हैं। राहुल ने कहा कि जहां हमारी सरकार बनी हमने किसानों का कर्जा माफ कर दिया। राहुल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी से पूछिए कि उन्होंने 15 लाख देने का झूठा वादा क्यों किया।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि किसानों का कर्ज माफ करना हमारी प्राथमिकता है। राहुल ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी, भाजपा, और आरएसएस से नहीं डरता। बिहार के युवाओं जाग जाओ, हर रोज आपकी जेब से पैसा लूटा जा रहा है।