{"_id":"5c88f2dcbdec22147760ed31","slug":"lok-sabha-elections-2019-priya-dutt-syas-i-am-fighting-this-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिया दत्त ने कहा- दौड़ में हूं, लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ूंगी चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रिया दत्त ने कहा- दौड़ में हूं, लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ूंगी चुनाव
Wed, 13 Mar 2019 05:39 PM IST
ललित फुलारा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 13 Mar 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
Priya Dutt
- फोटो : ANI
कांग्रेसी नेता प्रिया दत्त का कहना है कि वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने न्यूज एजेंसी 'एएनआई' से बातचीत करते हुए कहा कि वह लोकतंत्र को बचाने के लिए चुनाव लड़ेंगी। प्रिया का कहना है कि वह चुनावी दौड़ में हैं और अपने बच्चों के भविष्य के लिए लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। उनसे पूछा गया था कि क्या वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। गौरतलब है कि इससे पहले प्रिया दत्त ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कही थी।
विज्ञापन
प्रिया दत्त अपने पिता सुनील दत्त की मौत के बाद राजनीति में आई। उन्होंने मुंबई के उत्तर मध्य सीट से कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ा और जीती। प्रिया पहली बार 2005 में 14वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुईं। वह 2005 से 2009 तक कांग्रेस सांसद रहीं। इसके बाद फिर से 2009 में प्रिया दत्त ने चुनाव जीता और 2015 तक सांसद रहीं। दो बार कांग्रेस की तरफ से सांसद रही प्रिया साल 2009 में भाजपा नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन से चुनाव जीती।
विज्ञापन
Priya Dutt, Congress on whether she will contest #LokSabhaElections2019 : I am in the race. I am fighting this election. I am fighting for the future of my children. It is a fight to save our democracy. #Mumbai pic.twitter.com/DlTuDRmwGd
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 13, 2019
2014 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किए हलफनामे के मुताबिक प्रिया दत्त के पास 65.5 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके दो बेटे हैं सिद्धार्थ और सुमेर।