फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Pravin Chheda and Bharati Pawar join BJP

कांग्रेस और एनसीपी को झटका, भाजपा में शामिल हुए प्रवीण छेड़ा और भारती पवार 

Fri, 22 Mar 2019 07:29 PM IST
भाषा Published by: अमित मंडल Updated Fri, 22 Mar 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Pravin Chheda and Bharati Pawar join BJP
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते प्रवीण छेड़ा और भारती पवार - फोटो : social media

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों के नजदीक आने के साथ ही नेताओं के पालबदल का दौर बदस्तूर जारी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को शुक्रवार को उस समय झटका लगा जब पार्टी के प्रदेश इकाई की उपाध्यक्ष भारती पवार भाजपा में शामिल हो गईं। इसके साथ ही कांग्रेस नेता प्रवीण छेड़ा भी सत्तारूढ़ दल में वापस लौट आए हैं। दोनों नेता प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और अन्य पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि भारती पवार 2014 के लोकसभा चुनाव में डिंडोरी सीट पर भाजपा के हरिशचंद्र चव्हाण से हार गई थीं। वहीं, छेड़ा बृहनमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में तीन बार पार्षद रह चुके हैं और सात साल पहले वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कहा जाता है कि स्थानीय विधायक प्रकाश मेहता के साथ मतभेदों के कारण उन्होंने भाजपा छोड़ी थी। मेहता अभी प्रदेश सरकार में मंत्री हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने राज्यसभा सदस्य संजय ककाड़े की कांग्रेस में शामिल होने की खबरों पर कहा कि वह पार्टी में बने रहेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed