{"_id":"5c6b74f9bdec22739b06ad8b","slug":"lok-sabha-elections-2019-pm-narendra-modi-in-varanasi-for-cancer-institute-discovery-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में, कैंसर संस्थान व डिस्कवरी सेंटर का करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में, कैंसर संस्थान व डिस्कवरी सेंटर का करेंगे लोकार्पण
Tue, 19 Feb 2019 08:46 AM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 19 Feb 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
आदित्यनाथ के साथ पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : ब्यूरो/ गोरखपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे हैं। नरेंद्र मोदी काशी के लोगों को 2903 करोड़ की सौगात देंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, वे वाराणसी में साढ़े तीन घंटे तक रुकेंगे और पांच कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे के बीच प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से ही शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 2903 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देने 19 फरवरी को वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री सबसे पहले संत रविदास मंदिर में जयंती समारोह में शामिल होंगे।
इसके बाद बीएचयू में पं. महामना मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान और सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर जाकर दोनों ही परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। यहां से वे डीरेका जाएंगे और 10 हजार हॉर्स पॉवर के कनवर्टेड इंजन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
इसके बाद पीएम औढ़े में परियोजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास और जनसभा को संबोधित करके रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi आज वाराणसी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। #BadalRahiHaiKashi
विज्ञापन
लाइव देखें
➡︎ https://t.co/vpP0MI6iTu
➡︎ https://t.co/jtwD1yPhm4
➡︎ https://t.co/lcXkSnweeN pic.twitter.com/lHhrDqCEx9— BJP (@BJP4India) February 19, 2019