फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: PM Narendra Modi address to BJP Workers in Mera booth sabse mazboot

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- आज पूरा देश एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है

Thu, 28 Feb 2019 12:35 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 28 Feb 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: PM Narendra Modi address to BJP Workers in Mera booth sabse mazboot
Narendra Modi - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा देश एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है। हमें सेना पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि हम सब पराक्रमी भारत के नागरिक हैं। देश की समृद्धि के लिए संकल्प लेकर सोचना होगा। हमें जीवन के हर क्षेत्र में पराक्रमी होना होगा। देश के एक-एक युवा से आग्रह है कि वे जिस भी क्षेत्र में जुड़े हुए हैं, पहले से और ज्यादा काम करें, देश को और ज्यादा आगे ले जाएं। 

विज्ञापन

 
पीएम मोदी ने कहा कि इस समय देश की भावनाएं एक अलग स्तर पर हैं। देश का वीर जवान सीमा पर और सीमा के पार भी अपना पराक्रम दिखा रहा है। देश की सुरक्षा और सामर्थ्य का संकल्प लेकर हमारा जवान सीमा पर डटा है। पूरा देश एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है। दुनिया हमारी इच्छा शक्ति को देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को अस्थिर करने के लिए आतंकी हमले के साथ-साथ दुश्मनों का एक मकसद ये भी होता है कि हमारी प्रगति रुक जाए, हमारी गति रुक जाए, हमारा देश थम जाए। उनके इस मकसद के सामने हर भारतीय को दीवर बन कर के खड़ा होना है।

'इंडिया विल फाइट एंड इंडिया विल विन'

नमो एप के जरिए देश भर के अपने पार्टी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवियों(वॉलंटियर्स) और समर्थकों के साथ सीधा संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया विल लीव एज वन, इंडिया विल फाइट एज वन, इंडिया विल विन एज वन। 


प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा देश नई नीति और नई रीति के साथ अपनी क्षमताओं का विस्तार करने में जुटा हुआ है। भारत का युवा आज उत्साह से परिपूर्ण है, देश के किसान से लेकर देश के जवान तक सभी को ये विश्वास मिला है कि नामुमकिन अब मुमकिन है।

'2019 से 2024 का समय तेज उड़ान भरने का है'

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र का मूलमंत्र है सत्ता और विपक्ष के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा। इसका पहला पाठ हम अपनी पार्टी के भीतर ही सीखते हैं। ऐसे में सभी बूथ कार्यकर्ताओं के बीच भी एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 का समय आवश्यकताओं को पूरा करने का था, जबकि 2019 से 2024 का समय आकांक्षाओं की पूर्ति करने का काल है। 2014 से 2019 बुनियादी जरूरतों को हर घर पहुंचाने का समय था, जबकि 2019 से 2024 का समय तेज उन्नति के लिए उड़ान भरने का काल है। 

'आपका विश्वास बढ़ेगा कि नामुमकिन अब मुमकिन है'

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब हमारी अग्निपरीक्षा की घड़ी आ गई है। हम ऐसे पड़ाव पर हैं, जहां ज्यादा जोर लगाना चाहिए। हम जहां हैं वहां से नए प्रयास की आवश्यकता है। कहा कि आखिरी समय में और ज्यादा ताकत लगाने की आवश्यकता होती है। 

संवाद के दौरान अगरतल्ला से रजनी बेन ने कहा कि हम आपके आभारी हैं कि आप त्रिपुरावासियों के लिए इतना सोचते हैं कि आज से पहले कोई भी नहीं सोचा। अब दो महीने से कम समय बचा है तो चुनाव के लिए किन-किन चीजों पर ध्यान देना चाहिए?

इस सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताइए। लाभार्थियों से मिलिए और पूछिए वे कैसा महसूस कर रहे हैं। मैं करता हूं, आप भी कर के देखिए। आपको गर्व होगा। आपका विश्वास बढ़ेगा कि नामुमकिन अब मुमकिन है। 

देश भर से जुड़े रहे लाखों लोग

भाजपा का महासंवाद कार्यक्रम दिल्ली से लाइव हुआ। दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी नई दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम में शामिल रहे। नमो एप के अतिरिक्त इस विशाल कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पार्टी के फेसबुक पेजों, ट्विटर हैंडल्स, यूट्यूब चैनल्स के साथ-साथ कई ऐप्स व स्ट्रीमिंग चैनल्स पर भी दिखाया गया।

देश के सभी जिले, मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर लगभग 15 हजार स्थानों से नमो एप के जरिए प्रधानमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, स्वयंसेवकों एवं विशिष्ट नागरिकों से जुड़ें। सभी भाजपा शासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री और कैबिनेट के मंत्री, पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के भी चयनित स्थान पर शामिल होने की बात कही गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed