{"_id":"5c2306efbdec2257071f6440","slug":"lok-sabha-elections-2019-ncp-chief-sharad-pawar-praises-sonia-and-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया पर शरद पवार का यू-टर्न : राहुल गांधी की तारीफ, मोदी पर निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोनिया पर शरद पवार का यू-टर्न : राहुल गांधी की तारीफ, मोदी पर निशाना
Wed, 26 Dec 2018 10:13 AM IST
अजय सिंह
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:13 AM IST
सार
- शरद पवार ने की सोनिया और राहुल गांधी की तारीफ।
- कभी विदेशी मूल का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस का छोड़ा था साथ।
- गुजरात में मोदी के मुख्यमंत्रित्व काल में निर्दोष लोग मारे गए।
विज्ञापन
Sharad Pawar
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और उनके बेटे तथा पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि लोगों गर्व होना चाहिए कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की नृसंश हत्या के बावजूद उनलोगों ने गरीबों की सेवा जारी रखी।
विज्ञापन
पवार ने इस दौरान गांधी परिवार पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला और कहा कि गुजरात में उनके मुख्यमंत्रित्व काल में ‘‘जब निर्दोष लोग मारे जा रहे थे’’ तो उन्होंने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपने भाषण में गुजरात के किसी खास मामले का जिक्र नहीं किया लेकिन उन्होंने 2002 के गुजरात दंगों का हवाला दिया । राकांपा नेता यहां से 300 किलोमीटर दूर सतारा जिले में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे । बता दें कि साल 1999 में शरद पवार ने सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस से अलग होकर एनसीपी का गठन किया था। शरद पवार को तब पीए संगमा और तारिक अनवर का भी साथ मिला था।
विज्ञापन