{"_id":"5c7fcb15bdec22140b208ae3","slug":"lok-sabha-elections-2019-narendra-modi-tamilnadu-rally-attacks-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: कांचीपुरम रैली में बोले पीएम- विपक्ष के नेताओं में मुझे गाली देने की होड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: कांचीपुरम रैली में बोले पीएम- विपक्ष के नेताओं में मुझे गाली देने की होड़
Wed, 06 Mar 2019 06:58 PM IST
यशवीर सिंह
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशवीर सिंह
Updated Wed, 06 Mar 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु रैली में मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक और तमिलनाडु के दौरे पर हैं। तमिलनाडु के कांचीपुरम में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने विपक्ष को जमकर घेरा। उन्होंने कहा,
दरअसल, कर्नाटक कांग्रेस के नेता बेलूर गोपालकृष्ण ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा था कि अगर लोगों में नरेंद्र मोदी को मारने की हिम्मत है तो फिर किसी और को मारने की जरूरत नहीं है। जिसे लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने चेन्नई सेंट्रल के नए नामकरण का जिक्र करते हुए कहा, "हमने चेन्नई सेंट्रल स्टेशन का नाम बदलकर महान एमजीआर के नाम पर करने का फैसला किया है।"
प्रधानमंत्री ने एक के बाद एक कांग्रेस पर कई हमले किए। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां व्यक्तिगत हितों से निर्देशित हैं, वे न तो मजबूत भारत और न ही मजबूत सशस्त्र बल चाहती हैं। अगर कोई एक पार्टी है जिसने अनुच्छेद 356 का बार-बार दुरुपयोग किया है तो वह कांग्रेस है। अगर ‘‘परिवार’’ को कोई नेता पसंद नहीं आया, तो राज्य सरकार को बर्खास्त कर दिया गया। इंदिरा गांधी ने पचास सरकारों को बर्खास्त किया।
विज्ञापन
विपक्ष के बीच मोदी को लेकर नफरत नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। उनके बीच मुकाबला छिड़ गया है- कौन मोदी की सबसे ज्यादा गाली देगा? कुछ लोग मुझे और मेरे परिवार को गाली देते हैं। कुछ मेरी गरीबी का मजाक उड़ाते हैं। कुछ मेरे नीची जाति से होने पर घेरते हैं। अब एक कांग्रेस नेता मुझे मारने की बात कर रहे हैं लेकिन मैं गालियों और धमकियों से परेशान नहीं होने वाला हूं, भारत को मजबूत बनाने के लिए जो भी बन पड़ेगा वो सब करूंगा।