फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Narendra Modi attacks on congress over Pakistan, in Latur, Maharashtra

लातूर में युवाओं से बोले पीएम मोदी, पुलवामा के शहीदों को अपना पहला वोट समर्पित करेंगे क्या?

Tue, 09 Apr 2019 05:32 PM IST
अल्पना शर्मा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: अल्पना शर्मा Updated Tue, 09 Apr 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Narendra Modi attacks on congress over Pakistan, in Latur, Maharashtra
मध्यप्रदेश में आयकर छापेमारी पर पीएम का हमला - फोटो : Amar Ujala

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के दिवंगत नेता विलास राव देशमुख के गृहक्षेत्र लातूर में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली तक आयकर विभाग की चल रही छापेमारियों की ओर इशारा करते हुए बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार है। आपने देखा होगा कल-परसों, कैसे कांग्रेस के करीबियों के घर से बक्सों में भरे हुए नोट मिल रहे हैं। नोट से वोट खरीदने का ये पाप इनकी राजनीतिक संस्कृति रही है। मध्य प्रदेश में सरकार बने अभी छह महीने नहीं हुए, लेकिन इनकी कलाकारी देखिए...अरबों-खरबों रुपये की लूट के सबूत मिले हैं। बड़े-बड़े लोगों के बंगलों से करोड़ों का कालाधन इधर से उधर हुआ है। डर के कारण कुछ राग दरबारी, इनके खासमखास वहां पहुंच गये कि पैसे जब्त न हों और दबाव बनाने लगे।

विज्ञापन


इस दौरान पीएम ने पुलवामा का नाम लेकर कहा, "पहली बार मतदान करने वालों से कहना चाहता हूं, बहुत सोच समझ कर वोट देना है। क्या आपका पहला वोट पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक करने वाले वीर जवानों के नाम समर्पित हो सकता है क्या? आपका पहला वोट पुलवामा में जो वीर शहीद हुए, उनके नाम समर्पित हो सकता है क्या? आपका पहला वोट किसी को अपना घर, मुफ्त में अस्पताल में इलाज मिले, इसके लिए समर्पित हो सकता है?
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि पाकिस्तान जो चाहता है, वही भाषा कांग्रेस बोलती है। जो भाषा पाकिस्तान की है, वही बातें कांग्रेस के ढकोसला पत्र में है। लातूर में राष्ट्रवाद पर केंद्रित अपने भाषण में उन्होंने पाकिस्तान के साथ कांग्रेस को जोड़ने की कोशिश की। कहा कि पाकिस्तान, भारत के खिलाफ कोई झूठ बोलता है, तो कांग्रेस झट से उसे लपक लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, जम्मू कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री चाहने वालों के साथ है। कांग्रेस कह रही है कि जम्मू-कश्मीर से 370 कभी नहीं हटाई जाएगी। कांग्रेस कह रही है कि हिंसा वाले इलाकों में सैनिकों को मिले विशेष अधिकार को वो वापस ले लेंगे। पाकिस्तान भी तो यही चाहता है। जो बात कांग्रेस का ढकोसला पत्र कह रहा है, वही बात पाकिस्तान भी कह रहा है।

लोगों से पूछा कि क्या आप ऐसे कांग्रेस का साथ देंगे? क्या ऐसे लोगों को सजा नहीं मिलनी चाहिए? आप लोग सजा देंगे न? कड़ी सजा देंगे न?

इससे पहले उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है, अंत्योदय हमारा दर्शन है और सुशासन हमारा मंत्र है। इसी भावना पर नए भारत के निर्माण के लिए हम देश के हर नागरिक की भागीदारी चाहते हैं। कहा कि हमारे 5 वर्ष की सबसे बड़ी कमाई है, विश्वास। जो हुआ उसके लिए भी आपका ये चौकीदार याद आता है और जो होना चाहिए उसकी भी जिम्मेदारी मेरी ही हिस्से में है।

'कांग्रेस ने छीनी थी बालासाहेब की नागरिकता'

शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे के साथ मंच साझा कर रहे पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस वाले कह रहे हैं कि हम देशद्रोह का कानून हटाएंगे, अरे मैं कहता हूं कि पहले दर्पण में जाकर अपना मुंह देखो। आप कांग्रेस वाले ही थे, जिन्होंने बालासाहेब ठाकरे की नागरिकता छीन ली थी, उनका मतदान करने का अधिकार छीन लिया था। 

कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक ही परिवार के विकास के लिए लगी है। परिवारवादी दलों को बाला साहब ठाकरे जी से सीख लेनी चाहिए। वो चाहते तो खुद मुख्यमंत्री बन सकते थे, वो चाहते तो उद्धव ठाकरे जी को भी मुख्यमंत्री बना सकते थे, लेकिन उन्होंने वो रास्ता नहीं चुना। 



पीएम मोदी ने कहा कि हमारी संस्कृति और परंपरा की रक्षा और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए ही हमारे सारे काम और संकल्प है। घुसपैठ को पूरी तरह बंद करेंगे, ये हमारा संकल्प है। नक्सलियों पर प्रहार करेंगे और आदिवासियों तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए हमने दिन रात मेहनत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed