{"_id":"5ca8405abdec2214262c6374","slug":"lok-sabha-elections-2019-meneka-gandhi-said-rahul-gandhi-never-become-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेनका गांधी बोलीं- कुछ भी कर लें राहुल, लेकिन कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेनका गांधी बोलीं- कुछ भी कर लें राहुल, लेकिन कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकेंगे
Sat, 06 Apr 2019 01:01 PM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 06 Apr 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
मेनका गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से चुनावी मैदान में उतरीं केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा है कि राहुल गांधी कुछ भी कर लें, वह प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। एक टीवी चैनल से बातचीत के दैरान उन्होने ये कहा। अपनी चुनावी तैयारियों को लेकर कहा कि सुल्तानपुर की मुश्किल सीट पर जीत के लिए वो कड़ी मेहनत कर रही हैं। मेनका गांधी ने कहा की हमारी पार्टी की स्थिति लगातार मजबूत होते जा रही है। इस बार हम पिछली बार से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी और बसपा के गठबंधन को लेकर कहा कि उनके संयुक्त उम्मीदवार से मुझे खतरा नहीं हैं। साथ ही मायावती की पार्टी पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम सब जानते हैं वो पैसे लेकर टिकट बेचती हैं। इस बार सुल्तानपुर का टिकट 15 करोड़ में मायावती ने बेचा है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी के बारे में उन्होने कहा कि उनके पास चुनाव के लिए कोई मुद्दा नहीं है और ना ही कांग्रेस के पास कार्यकर्ता हैं। इसलिए उनका कोई प्रभाव नहीं होगा चुनाव में।
विज्ञापन
मेनका गांधी पीलीभीत से 6 बार से सांसद रही हैं। इस बार उनकी सीट उनके बेटे वरुण गांधी के साथ बदल दी गई है। वरुण गांधी पीलीभीत से चुनाव लड़ रहे हैं और मेनका गांधी वरुण की सीट सुल्तानपुर से मैदान में हैं।