{"_id":"5c8351d0bdec2213f41341bf","slug":"lok-sabha-elections-2019-meeting-of-election-commission-for-dates-and-shedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग की आज बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर हो सकता है अहम फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव आयोग की आज बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर हो सकता है अहम फैसला
Sat, 09 Mar 2019 11:10 AM IST
तिवारी अभिषेक
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग की टीम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों को लेकर शनिवार को चुनाव आयोग की एक अहम बैठक होगी। मिली जानकारी के अनुसार आयोग की यह बैठक शनिवार को 12 बजे होगी। इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के साथ दो अन्य चुनाव आयुक्त भी मौजूद रहेंगे। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया था कि तैयारियां लगभग अंतिम चरण में है और किसी भी दिन तारीखों की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद अगले हफ्ते पहले और दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार पहले चरण के मतदान की अधिसूचना मार्च के आखिर तक जारी हो सकती है और इसके लिए मतदान अप्रैल के पहले सप्ताह में होने की संभावना है।
विज्ञापन
मालूम हो कि वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को खत्म हो रहा है। संभावना है कि आयोग पहले की तरह आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ करा सकता है।
विज्ञापन