फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Manoj Tiwari attacks Arvind Kejriwal on possible alliance with Congress

मनोज तिवारी का आप पर हमला, यू-टर्न के बादशाह हैं केजरीवाल, कांग्रेस की क्यों कर रहे चिरौरी

Fri, 22 Feb 2019 10:48 AM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Fri, 22 Feb 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Manoj Tiwari attacks Arvind Kejriwal on possible alliance with Congress
मनोज तिवारी- फाइल फोटो

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ‘यू-टर्न का बादशाह’ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन की, सत्तारूढ़ पार्टी की बेकरारी से यह स्पष्ट है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा था कि आप के नेता गठबंधन के लिए कांग्रेस को राजी करने की कोशिश करके थक चुके हैं, लेकिन इस संबंध में पार्टी की मंशा अच्छी नहीं लगती है।
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा प्रमुख ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है कि दिल्ली की 70 में से 66 सीटें जीतने वाली पार्टी, कांग्रेस की चिरौरी कर रही है, जबकि उसके पास गठबंधन के लिए सदन में कोई सीट नहीं है। अरविंद केजरीवाल भारत में राजनीति बदलने आए थे, लेकिन अब स्वार्थपूर्ण हितों के लिए कांग्रेस की चिरौरी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल को समझ चुके हैं और लोकसभा चुनाव में उन्हें तथा उनकी पार्टी को उचित जवाब देंगे।

आपको बता दें कि बीते दिनों में अरविंद केजरीवाल कई मंचों से कह चुके हैं कि वो लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली की सभी 7 सीटों पर कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर लालायित हैं। हालांकि, उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का ये बयान भी आया कि अब तक उनके पास आप की तरफ से ऐसी कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। 

(इनपुट- भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed