{"_id":"5c90bd4cbdec22143e2c5c15","slug":"lok-sabha-elections-2019-mahasangram-public-issues-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा का महासंग्राम | राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी का क्या है हाल?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा का महासंग्राम | राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी का क्या है हाल?
Tue, 19 Mar 2019 04:04 PM IST
Trainee Trainee
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 19 Mar 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
महासंग्राम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में लोकसभा चुनाव 2019 चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद सियासी दलों के बीच लड़ाई महासंग्राम में तब्दील हो चुकी है। सभी दलों की नजर 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर है। यहां नेताओं के दौरे और उम्मीदवारों के एलान का दौर तेज हो गया है। सभी दल लोगों का मिजाज समझने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला डॉट कॉम का राल्को टायर महासंग्राम चुनाव रथ पहुंचा अमेठी। हमने जानने की कोशिश की कि यहां की जनता क्या चाहती है? जनता के मुद्दे क्या हैं, उसके दिल में क्या है? राजनेताओं के वादों और दावों के पीछे का सच क्या है?
विज्ञापन
2014 लोकसभा चुनाव में अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव जीते थे। भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी दूसरे जबकि बसपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर रहे थे। वहीं इस सीट से आप के बागी नेता कुमार विश्वास भी चुनाव मैदान में थे जो मतदाताओं पर खास असर नहीं डाल पाए।
विज्ञापन
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु, संजय गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी इस जिले का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और यह क्षेत्र गांधी परिवार की कर्म भूमि के लिए भी जाना जाता है।
यहां देखें वीडियो-