फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Madhepura MP Pappu Yadav proposes to join congress waits for response

लोकसभा चुनाव 2019: पप्पू यादव की पेशकश, मैं कांग्रेस में शामिल होने को तैयार

Sun, 24 Mar 2019 01:47 PM IST
sapna singla भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Sun, 24 Mar 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Madhepura MP Pappu Yadav proposes to join congress waits for response
पप्पू यादव, कांग्रेस में शामिल होने को तैयार - फोटो : File Photo

मधेपुरा से सांसद और जन अधिकार पार्टी (जेएपी) के संरक्षक पप्पू यादव ने कहा कि वह कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं और इस बारे में अब कांग्रेस नेतृत्व को फैसला करना है। 

विज्ञापन


राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने ‘‘भाषा’’ से बातचीत में कहा, ‘‘अगर कांग्रेस नेतृत्व चाहेगा, तब हम निश्चित रूप से कांग्रेस में शामिल होने के लिये तैयार हैं। देश और मानवता को बचाना महत्वपूर्ण है और सभी समान विचारधारा वाले लोगों एवं दलों को एकजुट होना चाहिए। अब कांग्रेस नेतृत्व को तय करना है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपने दल जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय करेंगे, यादव ने कहा कि विचारों के सामने व्यक्ति का महत्व नहीं होता है। कांग्रेस विचारों पर आधारित पार्टी है। ऐसे में जब देश संकट के समय से गुजर रहा हो तब देशहित में कांग्रेस नेतृत्व से जो भी आदेश आयेगा, वह उसका पालन करेंगे।
विज्ञापन




भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि देश में आज किसान और युवा संकट से दौर से गुजर रहे हैं, आर्थिक स्थिति कमजोर है। ऐसे में देश में बदलाव की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि मधेपुरा से महागठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर शरद यादव का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है, ऐसे में उनकी रणनीति क्या होगी, पप्पू यादव ने कहा, ‘‘गठबंधन के हित में जो भी जरूरी होगा, वह करेंगे।’’ 

उन्होंने कहा कि उन्हें किसी से व्यक्तिगत बैर नहीं है, राजनीति में किसी से कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं होती है। 

यह पूछे जाने पर कि चुनावी समझौते के सिलसिले में राजद से क्या कोई बात हुई है, यादव ने कहा कि राजद से कोई बात नहीं हुई है लेकिन वे राजद के मतदाताओं को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं, लालू प्रसाद को अपना बड़ा भाई मानते हैं...विचारधारा भले ही अलग अलग हों। 


गौरतलब है कि पप्पू यादव ने 2014 का लोकसभा चुनाव राजद के टिकट पर लड़ा था। हालांकि नेतृत्व से मतभेद के कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। यादव की पत्नी रंजीत रंजन सुपौल सीट से कांग्रेस पार्टी की सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed