फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: JDU vice president Prashant Kishor tweet indicates his anguish

जेडीयू में सबकुछ ठीक नहीं, कुछ इस तरह उभरा प्रशांत किशोर का दर्द!

Fri, 29 Mar 2019 06:37 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित मंडल Updated Fri, 29 Mar 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: JDU vice president Prashant Kishor tweet indicates his anguish
नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर
लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार की लड़ाई बेहद दिलचस्प मोड़ लेती जा रही है। मौजूदा हालात बता रहे हैं कि जनता दल यू में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर का दर्द ट्वीट के जरिए उभरकर सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर खुद को चुनाव प्रबंधन से दूर किए जाने की जानकारी दी। माना जा रहा है कि ट्वीट के जरिए उन्होंने खुद के चुनाव प्रबंधन की भूमिका से दूर होने का दर्द बयां किया है।  
विज्ञापन


प्रशांत ने ट्वीट किया- बिहार में एनडीए माननीय मोदी जी एवं नीतीश जी के नेतृत्व में मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। जेडीयू की ओर से चुनाव-प्रचार और प्रबंधन की जिम्मेदारी पार्टी के वरीय व अनुभवी नेता आरसीपी सिंह जी के मजबूत कंधों पर है। मेरे राजनीति के इस शुरुआती दौर में मेरी भूमिका सीखने और सहयोग की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि प्रशांत किशोर को कुछ समय पहले ही जेडीयू का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह पार्टी में रणनीतिकार की भूमिका अदा कर रहे थे। 2014 चुनाव में उन्होंने भाजपा और नरेंद्र मोदी के लिए रणनीति बनाने का काम किया था। इसके बाद वह जेडीयू से जुड़ गए और बिहार में जेडीयू-आरजेडी गठबंधन को बड़ी कामयाबी मिली।

इसके बाद वह कांग्रेस के साथ जुड़े लेकिन यूपी में हुए विधानसभा चुनाव में खास कमाल नहीं दिखा पाए। कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। बाद में प्रशांत किशोर जेडीयू के साथ जुड़े और इस बार उन्हें पार्टी में उपाध्यक्ष का पद भी दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed