जेडीयू में सबकुछ ठीक नहीं, कुछ इस तरह उभरा प्रशांत किशोर का दर्द!
प्रशांत ने ट्वीट किया- बिहार में एनडीए माननीय मोदी जी एवं नीतीश जी के नेतृत्व में मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। जेडीयू की ओर से चुनाव-प्रचार और प्रबंधन की जिम्मेदारी पार्टी के वरीय व अनुभवी नेता आरसीपी सिंह जी के मजबूत कंधों पर है। मेरे राजनीति के इस शुरुआती दौर में मेरी भूमिका सीखने और सहयोग की है।
बिहार में NDA माननीय मोदी जी एवं नीतीश जी के नेतृत्व में मजबूती से चुनाव लड़ रहा है।
— Prashant Kishor (@PrashantKishor) March 29, 2019
JDU की ओर से चुनाव-प्रचार एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी पार्टी के वरीय एवं अनुभवी नेता श्री RCP सिंह जी के मजबूत कंधों पर है।
मेरे राजनीति के इस शुरुआती दौर में मेरी भूमिका सीखने और सहयोग की है।
बता दें कि प्रशांत किशोर को कुछ समय पहले ही जेडीयू का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह पार्टी में रणनीतिकार की भूमिका अदा कर रहे थे। 2014 चुनाव में उन्होंने भाजपा और नरेंद्र मोदी के लिए रणनीति बनाने का काम किया था। इसके बाद वह जेडीयू से जुड़ गए और बिहार में जेडीयू-आरजेडी गठबंधन को बड़ी कामयाबी मिली।
इसके बाद वह कांग्रेस के साथ जुड़े लेकिन यूपी में हुए विधानसभा चुनाव में खास कमाल नहीं दिखा पाए। कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। बाद में प्रशांत किशोर जेडीयू के साथ जुड़े और इस बार उन्हें पार्टी में उपाध्यक्ष का पद भी दिया गया।