फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Is Priyanka will contest from Varanasi, Rahul says suspense

वाराणसी से प्रियंका के चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले राहुल, सस्पेंस बना रहे तो अच्छा है

Thu, 18 Apr 2019 09:11 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 18 Apr 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Is Priyanka will contest from Varanasi, Rahul says suspense
प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी

कांग्रेस पार्टी की महासचिव और पूर्वी उत्तरप्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के वाराणसी से चुनाव लड़ने की अटकलें हैं। वहीं जब कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी इस बात को खारिज नहीं किया।


loader

द हिंदू को दिए साक्षात्कार में इस मामले पर राहुल ने कहा, "मैं आपको सस्पेंस पर छोड़ता हूं। सस्पेंस हमेशा गलत नहीं होता है।" जब राहुल से पूछा गया कि क्या आप इसे खारिज नहीं करते हैं। तो इसपर उन्होंने जवाब दिया, "मैं किसी भी चीज की पुष्टि या खंडन नहीं कर रहा हूं।" राहुल का कहना है कि सस्पेंस बना रहे तो अच्छा है। 

बड़ा दांव चल सकती है कांग्रेस

देश में मचे चुनावी घमासान के बीच चर्चा है कि कांग्रेस, पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ सबसे बड़ा दांव चल सकती है। वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कांग्रेस महसचिव प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की खबरें चर्चा में हैं।

खबरों के मुताबिक प्रियंका गांधी ने वाराणसी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आग्रह के बाद वहां से चुनाव लड़ने के लिए हामी भर दी है, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान लेगा। 

वहीं प्रियंका भी चुनाव लड़ने के संबंध में कह चुकी हैं कि पार्टी का फैसला उन्हें मंजूर होगा। राहुल गांधी ने भी इसे लेकर इतना ही कहा था प्रियंका चाहेंगी तो इस पर विचार किया जाएगा।

इसके अलावा प्रियंका ने भी कई मौकों पर वाराणसी से चुनाव लड़ने बात से कभी साफ इनकार नहीं किया है। रायबरेली में जब पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनसे चुनाव लड़ने की बात की थी तब भी उन्होंने वाराणसी का नाम लेकर टाल दिया था। इसके अलावा उनकी गंगा यात्रा भी प्रयागराज से शुरू हो कर वाराणसी के अस्सी घाट पर ही खत्म हुई थी।

वाड्रा ने किया इशारा

रॉबर्ट वाड्रा भी इशारा कर चुके हैं कि वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी वाड्रा मैदान में उतर सकती हैं। वाड्रा ने कहा कि प्रियंका वाराणसी से लड़ने को तैयार हैं। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला पार्टी ही करेगी। हम पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे।

प्रियंका के वाराणसी से उतरने के सियासी मायने बेहद खास हैं। इस सीट से पीएम मोदी खड़े हैं। 2014 में मोदी पहली बार यहां से लड़े थे। इस बार कांग्रेस वाराणसी की लड़ाई को मोदी बनाम प्रियंका बनाने की कोशिश कर सकती है। 

वाराणसी में अंतिम चरण में यानी 19 मई को मतदान होना है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी 26 अप्रैल को यहां से नामांकन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed