{"_id":"5c879760bdec2260e22abab2","slug":"lok-sabha-elections-2019-guard-association-angry-at-rahul-gandhis-chowkidar-chor-hai-jibe","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम चुनाव 2019: राहुल गांधी के ‘चौकीदार चोर है’ से नाराज हुए चौकीदार, केस दर्ज करने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आम चुनाव 2019: राहुल गांधी के ‘चौकीदार चोर है’ से नाराज हुए चौकीदार, केस दर्ज करने की मांग
Tue, 12 Mar 2019 06:51 PM IST
अभिषेक त्यागी
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक त्यागी
Updated Tue, 12 Mar 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाने के लिए राहुल गांधी अक्सर ‘चौकीदार चोर है’ कटाक्ष का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनका यह कटाक्ष सुरक्षा गार्ड संघ को नागवार गुजरा है और उसने मुंबई पुलिस से कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा रक्षक यूनियन ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पुलिस थाने में सोमवार को शिकायत की थी और दावा किया था कि राहुल गांधी की इस टिप्पणी से सुरक्षा गार्डों का अपमान हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि संघ का दावा है कि यहां इस महीने एमएमआरडीए मैदान में आयोजित अपनी रैली के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए अपने भाषण में 'चौकीदार चोर है' का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
यूनियन के अध्यक्ष संदीप घुगे ने कहा कि पुलिस को राहुल के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करनी चाहिए क्योंकि सुरक्षा गार्डों को अपमानित करने वाले इस तरह के नारों पर रोक लगे।
राहुल गांधी राफेल लड़ाकू विमान सौदे में अनियमितता और पक्षपात का आरोप लगाते हुए अक्सर मोदी को निशाना बनाने के दौरान 'चौकीदार चोर है' दोहराते हैं। हालांकि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने इस आरोप को खारिज किया है।