{"_id":"5c88da32bdec2214323f2dc8","slug":"lok-sabha-elections-2019-gehlot-says-modi-habit-to-arbitrary-interpretation-of-political-agenda","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के ब्लॉग पर गहलोत का हमला, राजनीतिक एजेंडे के लिए मनमानी व्याख्या मोदी की आदत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम के ब्लॉग पर गहलोत का हमला, राजनीतिक एजेंडे के लिए मनमानी व्याख्या मोदी की आदत
Wed, 13 Mar 2019 04:40 PM IST
Prabudhh Jain
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Wed, 13 Mar 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पार्टी पर लगाए गए आरोपों को दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय बताते हुए कहा है कि अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए मनमानी व्याख्या करना मोदी की आदत में शामिल है।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने ट्विटर पर लिखा, "प्रधानमंत्री ने अपने ब्लॉग में कांग्रेस पार्टी पर जिस तरह के आरोप लगाए हैं वे दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय हैं। अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए मनमानी व्याख्या करना उनकी आदत में शामिल है।"
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जी ने ब्लॉग में कांग्रेस पार्टी पर जिस तरह के आरोप लगाए हैं वे दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय हैं। अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए मनमानी व्याख्या करना उनकी आदत में शामिल है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 13, 2019
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मोदी ने अपने ब्लॉग में महात्मा गांधी के दांडी मार्च का जिक्र करते हुए आरोप लगाया, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस की संस्कृति गांधीवादी विचारधारा के बिल्कुल विपरीत हो चुकी है।’ गहलोत ने पलटवार करते हुए कहा है कि देश की आजादी से लेकर नए भारत के निर्माण में कांग्रेस की भूमिका देशवासी जानते हैं।"
मुख्यमंत्री के अनुसार, "तिरंगे झंडे वाली महात्मा गांधी की इसी पार्टी ने पूरे मुल्क को एक और अखंड रखा। हमारा इतिहास त्याग, बलिदान और प्रतिबद्धता का रहा है। देश की आजादी से लेकर नये भारत के निर्माण में कांग्रेस की भूमिका देशवासी जानते हैं। कांग्रेस अपने शानदार इतिहास के साथ देश का वर्तमान एवं भविष्य है।"
गहलोत ने लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार ने पूरे पांच साल कांग्रेस मुक्त भारत के सपने पर ही काम किया। देश तो कांग्रेस मुक्त नहीं हुआ न होगा लेकिन इस चक्कर में देशवासियों के साथ किए तमाम वादे जुमले बनकर रह गए। उनकी सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी।’ गहलोत ने मोदी पर झूठ बोलकर देशवासियों से धोखा देने का आरोप लगाया है।"