जया प्रदा ने कहा, भाजपा से जुड़ना मेरा सौभाग्य, मुलायम का भी किया जिक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी से सांसद रह चुकीं जया प्रदा आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। भाजपा की सदस्यता लेते समय उन्होंने एक ऐसा काम किया जिसकी पार्टी ऑफिस में लगातार चर्चा हो रही है। दरअसल, जब जयाप्रदा सदस्यता लेने पहुंचीं तब मंच पर चढ़ते हुए उन्होंने मंच को छूकर प्रणाम किया। इससे वहां मौजूद भाजपाई गदगद हो उठे।
मुलायम सिंह याद आये, अखिलेश नहीं
समाजवादी पार्टी में अंदरुनी घमासान का नुकसान जयाप्रदा को भी झेलना पड़ा था। उसका असर आज भी दिखा। भाजपा में शामिल होते समय उन्होंने आदरपूर्वक सपा के संस्थापक मुलायम सिंह का नाम लिया और उनके साथ काम करने को अपने अच्छे दिन के रूप में याद किया। लेकिन उन्होंने सपा के वर्तमान अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए एक शब्द भी नहीं बोला। जबकि इस बीच उन्होंने अपने टीडीपी से जुड़ने को भी जनसेवा का एक बड़ा अवसर बताया।
भाजपा में जुड़ना भाग्य, जनसेवा होगा उद्देश्य
रामपुर में सपा नेता आजम खान के खिलाफ मजबूत भाजपा प्रत्याशी के रूप में देखी जा रहीं जयाप्रदा ने भाजपा से जुड़ने को अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि वे चाहे बॉलीवुड की दुनिया में रहीं, या राजनीति की दुनिया में, उन्होंने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया। भाजपा में रहकर भी वे ईमानदारी से जनसेवा का काम करती रहेंगी।