{"_id":"5c99d18abdec222ffc359960","slug":"lok-sabha-elections-2019-former-bjp-veteran-leader-ghanshyam-tiwari-may-join-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं 6 बार विधायक रहे घनश्याम तिवाड़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं 6 बार विधायक रहे घनश्याम तिवाड़ी
Tue, 26 Mar 2019 01:47 PM IST
Prabudhh Jain
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
घनश्याम तिवाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के कद्दावर ब्राह्मण नेता घनश्याम तिवाड़ी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि तिवाड़ी यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल होंगे। राहुल मंगलवार की शाम जयपुर के रामलीला मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि छह बार विधायक रहे तिवाड़ी भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक रहे हैं। हालांकि वसुंधरा राजे से उनकी कभी नहीं बनी और 2017 में उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री राजे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन
जून 2018 में तिवाड़ी भाजपा से अलग हो गए और दिसंबर 2018 का विधानसभा चुनाव अपनी भारत वाहिनी पार्टी के बैनर तले लड़ा। हालांकि इसमें वह जमानत भी नहीं बचा पाए।
विज्ञापन
राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है लेकिन 2014 चुनावों में भाजपा ने यहां सूपड़ा साफ कर, सभी 25 सीटों पर कब्जा किया था। तिवाड़ी, राजस्थान में कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर सकते हैं।