{"_id":"5c8339ebbdec22141f00d66f","slug":"lok-sabha-elections-2019-fake-list-of-24-bjp-candidates-in-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया में यूपी से भाजपा के 24 उम्मीदवारों की फर्जी सूची वायरल, लिस्ट में जेटली का भी नाम ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया में यूपी से भाजपा के 24 उम्मीदवारों की फर्जी सूची वायरल, लिस्ट में जेटली का भी नाम
Sat, 09 Mar 2019 09:28 AM IST
तिवारी अभिषेक
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sat, 09 Mar 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ साथ सोशल मीडिया में उम्मीदवारों की फर्जी सूची सामने आने का सिलसिला तेज हो गया है। ऐसी ही एक फर्जी सूची भाजपा उम्मीदवार को लेकर सामने आई है। सोशल मीडिया में ऐसी सूची तैर रही है जिसमें उत्तर प्रदेश से भाजपा के 24 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
इस सूची के उपर प्रेस रिलीज लिखा हुआ है और सबसे नीचे जेपी नड्डा का नाम और हस्ताक्षर हैं। यानि ऐसा दिखाया गया है कि उनकी ओर से ही सूची जारी की गई है।
उत्तर प्रदेश भाजपा इस संबंध में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने जा रही है। इसे लेकर पार्टी की सोशल मीडिया में गलत छवि बन रही है। खास बात ये है कि इस सूची में अरुण जेटली का नाम भी शामिल है। उनका नाम पीलीभीत से दिया गया है। इस सूची में मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी का नाम नहीं है।
उत्तर प्रदेश भाजपा राज्य महासचिव विजय बहादुर पाठक का कहा है कि ये सूची फर्जी है। जब भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हो रही है तो इस तरह की सूची जारी होना कैसे संभव है।
विज्ञापन
इससे पहले बसपा ने 38 उम्मीदवारों की फर्जी सूची जारी होने के मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी। मामला 13 जनवरी का है। इस मामले में अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंचा जा सका है।