फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha elections 2019 Facebook tightens rules for political advertisement on platform

लोकसभा चुनाव 2019: फेसबुक ने कसा शिकंजा, विज्ञापन को लेकर नहीं चलेगी मनमानी

Fri, 07 Dec 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Dec 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections 2019 Facebook tightens rules for political advertisement on platform
डाटा चोरी के मामले में दुनियाभर में किरकिरी करा चुके फेसबुक ने भारत में होने जा रहे 2019 के लोकसभा चुनाव में पारदर्शिता लाने के लिए कई कदम उठाने की बात कही है। फेसबुक ने दावा किया है कि इन कदमों से विदेशी हस्तक्षेप से भी बचाव संभव हो सकेगा। 
विज्ञापन


नए बदलावों के तहत फेसबुक ने अपने ताजा बयान में कहा है कि अगर कोई भी राजनीति से संबंधित भारत में विज्ञापन फेसबुक पर चलाना चाहता है तो उसे पहले अपनी पहचान और स्थान की पुष्टि करनी होगी, यही नहीं विज्ञापन देने वाले को अपने बारे में अधिक जानकारी मुहैया करानी होगी।  
विज्ञापन


फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजर साराह क्लार्क  स्किफ ने बताया कि हमलोग फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन को लेकर बड़े बदलाव करने जा रहे हैं। हमलोगों ने अमेरिका, ब्राजील और यूके में कई बदलाव किए हैं अब हमारा अगला कदम भारत में चुनाव के दौरान दिए जाने वाले राजनीतिक विज्ञापनों को लेकर बड़े बदलाव और पारदर्शिता लाने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारा ने कहा कि इस बदलाव का सीधा प्रभाव अगले साल भारत में होने वाले आम चुनाव के राजनीतिक विज्ञापनों पर पड़ेगा। फेसबुक ने कहा कि भारत में विज्ञापनदाताओं को शुक्रवार यानी आज से ही नए नियमों का पालन करना होगा।

फेसबुक में विज्ञापन को लेकर किए हैं ये नए बदलाव

- फेसबुक ने विज्ञापनदाताओं के इसबारे में पहले से ही सूचना दे दी है। सारा ने सूचना देते हुए कहा है कि विज्ञापनदाताओं को उनकी  पहचान और स्थान के सत्यापन कराने में कुछ सप्ताह का समय लग सकता है।

- नए बदलावों के तहत, विज्ञापनदाता पहचान और स्थान के सबूत जमा करने के लिए अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर का उपयोग कर उस प्रक्रिया को शुरू कर सकते हैं। इससे उन्हे अगले साल राजनीतिक विज्ञापन चलाने पर देरी से बचने में मदद मिलेगी। 


-भारत के विज्ञापनदाताओं को फेसबुक का अपडेटेड एप डाउनलोड करना होगा और इसके लिए सबसे पहले सेटिंग्स पर जाना होगा।

- 2019 की शुरुआत से ही फेसबुक राजनीतिक पार्टियों को लेकर दिए जाने वाले विज्ञापनों को लेकर अस्वीकरण जारी करने लगेगा। 

-यही नहीं फेसबुक यह सूचना भी देने लगेगा कि यह विज्ञापन किसने दिया है

-साथ ही विज्ञापन की लाइब्रेरी को भी ऑनलाइन किया जाएगा जिसे कोई भी एक्सेस कर सकेगा और देख सकता है।  

- इस लाइब्रेरी में विज्ञापन दाता की फंड समेत विस्तृत जानकारी होगी। 

फेसबुक ने कहा, हम एक पॉलिसी बनाएंगे, जहां सभी राजनीतिक विज्ञापन पर लिखा होगा कि यह एक राजनीतिक विज्ञापन है। यह नियम न्यूज पब्लिशर्स पर लागू नहीं होगा। इस नए नियम से चुनाव के दौरान विदेशी हस्तक्षेप को रोकने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed