फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Ex BSF Jawan Tej Bahadur to contest against PM Modi from Varanasi

बर्खास्त बीएसएफ जवान तेजबहादुर वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव, आप और सपा के संपर्क का दावा

Sat, 30 Mar 2019 07:32 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 30 Mar 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Ex BSF Jawan Tej Bahadur to contest against PM Modi from Varanasi
तेजबहादुर यादव - फोटो : फाइल

खराब खाने की शिकायत कर चर्चा में आए बीएसएफ जवान तेजबहादुर यादव अब वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि समय आने पर वह वाराणसी से नामांकन दाखिल करेंगे। 

विज्ञापन


तेजबहादुर लगातार ट्वीट भी कर रहे हैं। आज ही उन्होंने ट्वीट किया जिसमें लिखा, "भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज की सजा, मानसिक शारीरिक प्रताड़ना देकर, बीएसएफ की नौकरी से निकाला। मैं तो भ्रष्टाचार के खिलाफ पीएम की मुहिम का हिस्सा बनना चाहता था।"
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब हमने पूछा कि क्या किसी पार्टी ने उनसे संपर्क किया है, इस पर उन्होंने कहा कि मुझसे आम आदमी पार्टी (आप) और समाजवादी पार्टी ने संपर्क किया था लेकिन मैं निर्दलीय ही चुनाव लड़ूंगा।


ट्विटर पर सक्रिय
बीते कुछ दिनों से तेजबहादुर ट्विटर पर बेहद सक्रिय हैं। उन्होंने मोदी सरकार की आलोचना वाली भी कई पोस्ट डाली हैं। वह सरकार की नीतियों पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। हम ये भी तय करना चाहते थे कि ये कोई फर्जी ट्विटर अकाउंट तो नहीं है। हमारे इस सवाल पर तेजबहादुर ने तस्दीक की कि ट्विटर अकाउंट उन्हीं का है और ये सारी पोस्ट उन्होंने खुद डाली हैं। उन्होंने कहा कि आवाज उठाने के लिए अब कोई दूसरा तरीका नहीं बचा है। 

तेजबहादुर के वीडियो में क्या था ?
2017 में बीएसएफ के जवान तेजबहादुर का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने खराब खाने को वीडियो के माध्यम से दिखाया था। वीडियो में उन्होंने खाने की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए थे। बता दें कि तेजबहादुर का वीडियो सामने आने के बाद उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में बीएसएफ से बर्खास्त कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed