{"_id":"5c6e1edebdec22737c291ec2","slug":"lok-sabha-elections-2019-ec-to-announce-the-dates-in-first-week-of-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग की तैयारियां जोरों पर, इस दिन हो सकता है आम चुनाव का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आयोग की तैयारियां जोरों पर, इस दिन हो सकता है आम चुनाव का एलान
Thu, 21 Feb 2019 09:36 AM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 21 Feb 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
election commission of india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव करीब आ रहे हैं, देश में सियासी माहौल गर्म होता जा रहा है। राजनीतिक पार्टियां और जनता सभी को चुनाव की तारीख की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। इसी बीच आयोग के सूत्रों से खबर आई है कि आगामी 15-20 दिनों के अंदर चुनाव के तारीख की घोषणा हो सकती है। सूत्रों के अनुसार 7 से 10 मार्च के बीच चुनाव की तारीख का एलान हो सकता है।
विज्ञापन
मालूम हो कि 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी चीफ सेक्रटरी के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। संभव है कि उसी दिन मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल की अंतिम कैबिनेट मीटिंग और प्रगति समीक्षा बैठक भी होगी। उसके बाद ही 7 से 10 मार्च के बीच चुनाव आयोग द्वारा आम चुनाव की तारीखों का एलान किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने पहले ही सभी राज्यों के चीफ सेक्रेटरी को 28 फरवरी से पहले तबादला प्रक्रिया पूरी कर लेने का निर्देश दिया था। उसके बाद से उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला जारी है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि 10 मार्च से पहले आम चुनाव की तारीख का एलान कर दिया जाएगा। आगामी अप्रैल-मई के महिने में चुनाव होने की संभावना है। 3 जून से पहले नई लोकसभा का भी गठन होना है। ऐसे में चुनाव आयोग की तमाम तकनीकी, आधिकारिक और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां जोरों पर हैं।