फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: EC to announce the dates in first week of March

आयोग की तैयारियां जोरों पर, इस दिन हो सकता है आम चुनाव का एलान

Thu, 21 Feb 2019 09:36 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 21 Feb 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: EC to announce the dates in first week of March
election commission of india

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव करीब आ रहे हैं, देश में सियासी माहौल गर्म होता जा रहा है। राजनीतिक पार्टियां और जनता सभी को चुनाव की तारीख की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। इसी बीच आयोग के सूत्रों से खबर आई है कि आगामी 15-20 दिनों के अंदर चुनाव के तारीख की घोषणा हो सकती है। सूत्रों के अनुसार 7 से 10 मार्च के बीच चुनाव की तारीख का एलान हो सकता है। 

विज्ञापन


मालूम हो कि 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी चीफ सेक्रटरी के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। संभव है कि उसी दिन मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल की अंतिम कैबिनेट मीटिंग और प्रगति समीक्षा बैठक भी होगी। उसके बाद ही 7 से 10 मार्च के बीच चुनाव आयोग द्वारा आम चुनाव की तारीखों का एलान किए जाने की संभावना है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने पहले ही सभी राज्यों के चीफ सेक्रेटरी को 28 फरवरी से पहले तबादला प्रक्रिया पूरी कर लेने का निर्देश दिया था। उसके बाद से उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि 10 मार्च से पहले आम चुनाव की तारीख का एलान कर दिया जाएगा। आगामी अप्रैल-मई के महिने में चुनाव होने की संभावना है। 3 जून से पहले नई लोकसभा का भी गठन होना है। ऐसे में चुनाव आयोग की तमाम तकनीकी, आधिकारिक और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां जोरों पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed