नक्सली हमले के बावजूद बस्तर सीट पर मतदान तय शेड्यूल के अनुसार: चुनाव आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के दंडेवाड़ा क्षेत्र में मंगलवार को हुए नक्सली हमले के बावजूद 11 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर होने वाला मतदान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। आयोग ने इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्य निवार्चन अधिकारी (सीईओ) से हमले के बाद सुरक्षा इंतजामों और मतदान की तैयारी पर रिपोर्ट तलब की थी।
Chief Electoral Officer, Chhattisgarh has taken an immediate Video Conference meeting of collectors & SPs of the affected districts covering Phase 1 and phase 2 in Chhattisgarh, & instructed them to take utmost precautions over the next few days https://t.co/1Q6Y6SEUs7
— ANI (@ANI) April 9, 2019
सूत्रों के अनुसार सीईओ द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले और दूसरे चरण के मतदान वाले लोकसभा क्षेत्रों में अधिकतर इलाके नक्सल प्रभावित हैं। मंगलवार को हमले के बाद इन क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई और सभी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 11 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के बस्तर संसदीय क्षेत्र में भी मतदान होना है।
CRPF: Between Kuakonta and Syamgiri in Dantewada, the convoy of BJP MLA Bheema Mandavi came under an IED attack today. The escort vehicle of State Police came under the blast. 5 personnel of Chhattisgarh State Police are critically injured. Reinforcement of CRPF has been rushed. pic.twitter.com/BEiRU6PqBQ
— ANI (@ANI) April 9, 2019
आयोग के प्रवक्ता ने मतदान के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुए नक्सली हमले के मद्देनजर मतदान स्थगित होने की आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि इस सीट पर मतदान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक ही होगा।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के सीईओ ने हमले के बाद पहले और दूसरे चरण वाली लोकसभा सीटों के संबद्ध जिलों के कलेक्टर और पुलिस प्रमुखों से वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। सीईओ ने अधिकारियों को मतदान के मद्देनजर सुरक्षा इंतजामों के प्रति एहतियात बरतने को कहा है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों के हमले में स्थानीय भाजपा विधायक भीमा मंडावी और चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।