फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Congress may launch election campaign next week

अगले सप्ताह लांच होगा कांग्रेस पार्टी का मेगा चुनाव प्रचार अभियान, राहुल गांधी दिखाएंगे हरी झंडी  

Sat, 30 Mar 2019 06:24 PM IST
तिवारी अभिषेक डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 30 Mar 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Congress may launch election campaign next week
राहुल गांधी - फोटो : Instagram

कांग्रेस पार्टी का मेगा चुनाव प्रचार अभियान अगले सप्ताह लांच होगा। दो अप्रैल को पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी करेगी और उसके बाद प्रचार अभियान को अंतिम रूप देने में जुट जाएगी। विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी दस हजार होर्डिंग्स लगाएगी। करीब 125 लोकसभा सीटें, जहां कांग्रेस-भाजपा के बीच सीधी टक्कर है, वहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जनसभाएं करेंगे। 

विज्ञापन


खास बात है कि इस बार कांग्रेस पार्टी को केवल दो हेलीकॉप्टरों से चुनाव प्रचार करना होगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि कम से कम चार-पांच हेलीकॉप्टर (दो डबल इंजन, दो सिंगल इंजन) मांगे थे, लेकिन सत्ताधारी राजनीतिक दल के दबाव के चलते कांग्रेस पार्टी को केवल दो हेलीकॉप्टर मिल पाए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि दो अप्रैल को 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर घोषणा पत्र जारी करने के लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और दूसरे वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी करेंगे। इसके चार-पांच दिन बाद पार्टी अपना चुनाव प्रचार अभियान लांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव प्रचार के लिए दस स्लोगन तैयार किए हैं। इनमें से पांच स्लोगन ऐसे होंगे, जिनमें कांग्रेस पार्टी की नीतियां होंगी और बाकी पांच स्लोगन में मोदी सरकार की नाकामयाबी और लोगों से की गई वादाखिलाफी का जिक्र रहेगा। पार्टी ने टीवी विज्ञापन और रेडियो जिंगल तैयार कराने के कई कंपनियों से संपर्क किया है। इनमें डिजाइन बॉक्सड, निकुसन और सिलवर पुश आदि कंपनियां शामिल हैं। 

पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की रणनीति तैयार कर रहे वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा का कहना है कि मोदी सरकार के दर्जनभर झूठों का पर्दाफाश करने के लिए कम शब्दों में स्लोगन तैयार कराए गए हैं। उन्होंने कहा, साढ़े तीन साल में भाजपा ने अपने प्रचार पर 4397 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। इस खर्च के सामने राजनीतिक दल तो कहीं ठहरते ही नहीं, बल्कि बड़ी बड़ी कंपनियां भी पिछड़ गई। 


कांग्रेस पार्टी का प्रचार अभियान तैयार करने वाली टीम के दूसरे सदस्यों में भक्त चरण दास, प्रवीण चक्रवर्ती, मिलिंद देवड़ा, कुमार केतकर, पवन खेड़ा, वीडी सथसेन, जयवीर शेलगिल, राजीव शुक्ला, रणदीप सुरजेवाला और मनीष तिवारी आदि नेता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed