फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Congress manifesto details out NYAY scheme for poor

कांग्रेस ने घोषणापत्र में 'न्याय' को लेकर किए कई खुलासे, बताया योजना कैसे होगी लागू

Tue, 02 Apr 2019 07:52 PM IST
साहिल धुलिया चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: साहिल धुलिया Updated Tue, 02 Apr 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Congress manifesto details out NYAY scheme for poor

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया। उम्मीद के मुताबिक, पार्टी ने इसमें न्यूनतम आय योजना (न्याय) के बारे में विस्तार से बताया है।घोषणापत्र में ये दावा किया गया है कि न्याय योजना आने वाले 10 सालों में  देश से गरीबी को खत्म कर देगी। 2030 तक पार्टी ने गरीबी उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन

 

         घोषणापत्र में न्याय योजना की खास बातें

  • देश की जनसंख्या के 20 प्रतिशत यानी लगभग 5 करोड़ परिवार, जो कि सबसे गरीब हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • प्रत्येक परिवार को हर साल 72,000 खाते में दिए जाएंगे।
  • कांग्रेस न्याय को केन्द्र और राज्य सरकारों के संयुक्त कार्यक्रम के रूप में लागू करने का इरादा रखती है।
  • विज्ञापन
  • जहां तक संभव होगा पैसे परिवार की महिला के खाते में जाएंगे, अगर उसके पास बैंक खाता है तो ठीक, अन्यथा नया बैंक खाता खोलना होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • शुरूआत के तीन महीने (0–3) कार्यक्रम को पूरी तरह से डिजाइन किया जायेगा तथा शुरूआती चरण के बाद अगले छः महीने (6–9) कार्यक्रम की योजना, क्रियान्वयन पद्धति और सफलता को जांचा-परखा जायेगा, उसके बाद कार्यक्रम को पूरी तरह शुरू किया जायेगा।
  • कांगेस कार्यक्रम को डिजाइन, परीक्षण, शुरू करने और क्रियान्वयन की देखभाल के लिए प्रख्यात अर्थशास्त्रियों, सामाजिक वैज्ञानिकों और सांख्यिकिविदों का एक स्वतंत्र पैनल तैयार करेगी।
  • कार्यक्रम की अनुमानित लागत पहले वर्ष में जीडीपी का एक प्रतिशत से कम तथा उसके बाद जीडीपी का दो प्रतिशत से भी कम रहने की उम्मीद है। बाद के वर्षों में भी यह इतनी ही रहेगी।
  • जीडीपी के बढ़ने के परिणामस्वरूप अनेक परिवार धीर-धीरे गरीबी के कुचक्र से बाहर निकल जायेंगे। इससे लागत जीडीपी के अनुपात में घट जायेगी।
  • न्याय योजना के लिए धन नये राजस्व के स्रोतों और खर्चों में कटौती करके आयेगा। वर्तमान सब्सिडी कार्यक्रम जो कि विशिष्ट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए बनाया गया है,उसे यथावत् रखा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed