फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Congress declares candidates on four seats in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: कांग्रेस ने चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, रायपुर से लड़ेंगे मेयर

Sat, 23 Mar 2019 03:25 PM IST
आसिम खान भाषा, छत्तीसगढ़
भाषा, छत्तीसगढ़ Published by: आसिम खान Updated Sat, 23 Mar 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Congress declares candidates on four seats in Chhattisgarh
भूपेश बघेल - फोटो : twitter

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र समेत चार सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं ने आज यहां बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और महासमुंद सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

विज्ञापन


नेताओं ने बताया कि पार्टी ने रायपुर से प्रमोद दुबे को अपना प्रत्याशी बनाया है। दुबे वर्तमान में रायपुर नगर निगम के महापौर हैं। वहीं, बिलासपुर से कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव पार्टी के प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पार्टी ने महासमुंद लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रहे धनेंद्र साहू को उम्मीदवार बनाया है। साहू अभी अभनपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पार्टी ने राजनांदगांव लोकसभा सीट से भोलाराम साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है। साहू खुज्जी विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। राजनांदगांव लोकसभा सीट राज्य की प्रतिष्ठित सीट मानी जाती है। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सांसद रहे हैं तथा वर्तमान में उनके पुत्र अभिषेक सिंह सांसद हैं।

राज्य के सत्ताधारी दल कांग्रेस ने अभी तक छत्तीसगढ़ की नौ सीटों रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, महासमुंद, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, बस्तर और कांकेर के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दुर्ग और कोरबा सीट शेष है। वहीं, मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने भी सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, बस्तर और कांकेर के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।


छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट के लिए 11, 18 और 23 अप्रैल को मतदान होगा। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 11 में से 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। एक सीट दुर्ग में कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू को जीत मिली थी। साहू राज्य के भूपेश बघेल मंत्रिमंडल में सदस्य हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed