{"_id":"5ca838f6bdec22140966eb86","slug":"lok-sabha-elections-2019-congress-complains-election-commission-against-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, अमित शाह पर हलफनामे में गलत जानकारी देने का लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, अमित शाह पर हलफनामे में गलत जानकारी देने का लगाया आरोप
Sat, 06 Apr 2019 01:54 PM IST
रचना शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: रचना शर्मा
Updated Sat, 06 Apr 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : social media
कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची है। पार्टी ने शाह पर आरोप लगाते हुए आयोग को शिकायत की है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में सही जानकारी छिपाई है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
कांग्रेस ने आयोग से मांग की है कि शाह को गांधीनगर से चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया जाए। कांग्रेस ने ये सावल लोकसभा चुनाव में दाखिल नामांकन पत्र में गांधीनगर के एक प्लॉट की कीमत कम दिखाने का आरोप लगाते हुए उठाया है।
कांग्रेस के उम्मीदवार सी जे चावड़ा ने शाह को अयोग्य ठहराने की मांग की है। हालांकि जिला चुनाव अधिकारी एस के लांगा ने चावड़ा की अर्जी को खारिज कर दिया है।
बता दें शुक्रवार को चावड़ा ने शाह की उम्मीदवारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव लड़ते हुए शाह ने घोषित किया था कि अपने बेटे की कंपनी के लिए उन्होंने अपनी संपत्ति को गिरवी रख 25 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। इसका जिक्र हलफनामे में नहीं है।
जिसके बाद भाजपा के प्रवक्ता भरत पांड्या ने कहा कि विपक्षी पार्टी और उसके उम्मीदवार शाह की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पांड्या ने कहा कि कांग्रेस जांच किए बिना आपत्ति जता रही है, जबकि ऋण चुका दिया गया है और गिरवी रखी संपत्ति को वापस ले लिया गया है।