{"_id":"5cacc7a3bdec22140559bfce","slug":"lok-sabha-elections-2019-congress-attack-bjp-over-namo-tv-criticizes-ec-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमो टीवी से भाजपा ने उड़ाई कांग्रेस की नींद, सिब्बल बोले- कोई सुनने को तैयार नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नमो टीवी से भाजपा ने उड़ाई कांग्रेस की नींद, सिब्बल बोले- कोई सुनने को तैयार नहीं
Tue, 09 Apr 2019 10:07 PM IST
Abhishek Singh
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
नमो टीवी
चुनाव प्रचार की शुरुआत में ही भाजपा ने नमो चैनल लाकर विपक्ष और कांग्रेस को एक झटका दे दिया। इससे कांग्रेस सहित दूसरे विपक्षी हैरान परेशान हैं। कांग्रेस ने कहा, ये तो सीधे तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। वह शिकायत लेकर पार्टी चुनाव आयोग पहुंच गई, मगर नमो टीवी बंद नहीं हो सका।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी की प्रेसवार्ता में तकरीबन रोजाना यह सवाल सामने आ जाता है। मंगलवार को कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने तो साफ कह दिया, क्या करें कोई सुनने को तैयार नहीं है। चुनाव आयोग हमारी सुनता नहीं है और ऐसे मामलों को लेकर न्यायपालिका में जा नहीं सकते। वह, अगर अब अदालत में जाते हैं तो कोई फायदा नहीं। जब तक मामले का निपटारा होगा, चुनाव हो चुके होंगे। हमें तो मतलब फौरी राहत से है, जो चुनाव आयोग ही दे सकता है।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के नेताओं का कहना है कि यह समाचार चैनल नहीं है। विज्ञापन चैनल है। इस पर भाजपा का विज्ञापन चलता रहता है, ऐसे में यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। भाजपा तो सत्ता के नशे में चूर है, उसे नियमों की कोई परवाह नहीं है। इस मामले में चुनाव आयोग ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से भी विस्तृत जानकारी मांगी थी कि चुनाव से पहले किसी राजनीतिक दल को टीवी चैनल शुरू करने की अनुमति देना नियमों के अनुसार या खिलाफ है।
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला कहते हैं कि मोदी सरकार लोकतांत्रिक परंपराओं को नष्ट करने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी की दलील है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद और पहले चरण के 11 अप्रैल को होने वाले चुनाव से ठीक पहले नमो चैनल शुरू किया गया है।
रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग को इस पर तुरंत प्रभाव से अंकुश लगाना चाहिए। यहां तक कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी नमो टीवी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।