{"_id":"5c66d201bdec222c57233bdd","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-senior-leaders-advani-murli-manohar-joshi-may-fight-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में आडवाणी, बेटी के नाम की थी चर्चा!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में आडवाणी, बेटी के नाम की थी चर्चा!
Fri, 15 Feb 2019 08:31 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 15 Feb 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-लाल कृष्ण आडवाणी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी 2019 लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों वरिष्ठ नेताओं के चुनाव लड़ने पर आखिरी फैसला राष्ट्रीय चुनाव समिति करेगी और इसका एलान चुनाव की तारीखें आने के बाद हो सकता है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक 91 साल के लालकृष्ण आडवाणी गांधीनगर की लोकसभा सीट नहीं छोड़ना चाहते हैं। इससे पहले चर्चा थी कि उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी इस सीट चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि आडवाणी ने इसे सिरे से खारिज कर दिया और खुद चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। आडवाणी सबसे वरिष्ठ सांसद हैं और 1991 से गांधीनगर लोकसभा सीट से जीतते आ रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो लाल कृष्ण आडवाणी के अलावा मुरली मनोहर जोशी, शांता कुमार, कलराज मिश्र जैसे वरिष्ठ नेता भी 2019 लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। मुरली मनोहर जोशी अभी कानपुर से सांसद हैं जबकि वह भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं कलराज मिश्र देवरिया से लोकसभा सांसद हैं और लोकसभा चुनाव का प्रभारी भी बनाया गया है। गौरतलब है कि राजनीति में बार-बार नेताओं के चुनाव लड़ने की उम्र तय करने की बात होती रहती है।
विज्ञापन